Trending

मानसून का मजा लेना है तो इन 4 टूरिस्ट स्पॉट को न करें मिस, ट्रैवल भी है आसान

[nedrick_meta]

मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। ठंडी हवा के साथ बालकनी में बैठकर चाय की चुस्की लेना बंद करें और अपना बैग पैक कर लें क्योंकि आज हम आपको मानसून के दौरान घूमने के लिए चार ऐसे टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानने के बाद आपका खुद-ब-खुद वहां जाने का मन करेगा। आइए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में।

और पढ़ें: बारिश के दिनों में परिवार के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो दिल्ली के पास इन जगहों पर जरूर जाएं

उदयपुर- राजस्थान (Udaipur – Rajasthan)

आप झीलों के शहर उदयपुर की सैर कर सकते हैं। मानसून के मौसम में यहाँ की झीलें और हरियाली शहर की खूबसूरती को और भी मनमोहक बना देती हैं। आप यहाँ पिछोला झील, जग मंदिर, दूध तलाई उदयपुर और सिटी पैलेस उदयपुर की सैर कर सकते हैं। सिटी पैलेस परिसर कई किलों का समूह है। इस परिसर में एक मुख्य महल है जिसे गार्डन पैलेस के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा आपको यहाँ शीश महल, मोती महल, दिलकुश महल और फतेह प्रकाश पैलेस भी देखने को मिलेंगे।

Udaipur - Rajasthan
Source: Google

मुन्नार- केरल (Munnar – Kerala)

बारिश के मौसम में मुन्नार घूमने का एक अलग ही अनुभव होता है। यहाँ के चाय के बागान, ऊँचे पहाड़ और धुंध से ढकी प्रकृति आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। अगर आप शांति और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश में हैं, तो मुन्नार एक आदर्श जगह है।

Munnar – Kerala
source: Google

मनाली, हिमाचल प्रदेश (Manali, Himachal Pradesh)

मनाली दिल्ली के पास एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। यहाँ बर्फ से ढके पहाड़ों के अद्भुत नज़ारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। मनाली में आप रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

Manali, Himachal Pradesh
Source: Google

कुरुक्षेत्र, हरियाणा (Kurukshetra, Haryana)

मानसून के वक़्त आप पूरे परिवार के साथ कुरुक्षेत्र घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। यह वो जगह है जहां महाभारत का प्रसिद्ध युद्ध लड़ा गया था। भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में ही अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यहां आपको खुद भगवान कृष्ण का अनुभव होगा। यहां ब्रह्मसरोवर, महाभारत म्यूजियम समेत देखने लायक कई चीजें हैं। आपको आश्रम, बजट होटल समेत ठहरने के कई साधन मिल जाएंगे।

Kurukshetra, Haryana
Source: Google

ऋषिकेश, उत्तराखंड (Rishikesh, Uttarakhand)

आप मानसून के मौसम में घूमने के लिए ऋषिकेश भी जा सकते हैं, यह सबसे अच्छा विकल्प है। यहाँ आपको हरियाली से भरे पहाड़, आध्यात्म से भरे सैकड़ों आश्रम, तेज बहती माँ गंगा और घूमने के लिए कई जगहें मिलेंगी। ऋषिकेश में आपको ठहरने और ठहरने के लिए कई बजट विकल्प भी मिल जाएँगे। आप यहाँ किसी भी मौसम में अपनी कार, बस या ट्रेन से जा सकते हैं।

Rishikesh, Uttarakhand
Source: Google

और पढ़ें: अगर आप भी रामेश्वरम जानें की कर रहे हैं प्लानिंग तो ये खबर आपके लिए ही है!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds