एक ही हॉस्टल में 229 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव…फिर डरावना रूप ले रहा कोरोना वायरस, इस मामले ने चौंकाया

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 25 Feb 2021, 12:00 AM

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से डराने लगा है। जहां धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण देश में कंट्रोल में आता हुआ नजर आ रहा था। वहीं बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे केस ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाकर रख दी है। कई राज्यों में कोरोना दोबारा से कंट्रोल से बाहर जाता नजर आ रहा है। जिसमें एक बार फिर से महाराष्ट्र का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। 

महाराष्ट्र में फिर से कोरोना की लहर डराने लगी है। महाराष्ट्र में बीते दिन ही 8 हजार से ज्यादा केस एक दिन में सामने आए। राज्य में बीते दिन 8807 नए केस आए। इस दौरान महामारी की वजह से 80 लोगों की मौत हुई।

अब महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हड़कंप मचा दिया। दरअसल, वाशिम के एक ही हॉस्टिल में 232 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 229 छात्र और तीन स्टाफ मेंबर शामिल हैं। वाशिम जिले में कोरोना के इस भयंकर ब्लास्ट ने खलबली मचा दी है। 

जो जानकारी हासिल हुई है, उसके मुताबिक हॉस्टल में 349 स्टूडेंट पढ़ते हैं, जो अमरावती, नांदेड, हिंगली, बुलधाना, अकोला और वाशिम जिले से हैं। इस हॉस्टल में 229 छात्र और 3 स्टाफ मेंबर कोरोना से संक्रमित पाए गए। हॉस्टल के 39 छात्र पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और अब 190 छात्र और वायरस से संंक्रमित पाए गए। इस तरह से यहां पर केवल छात्रों में ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 229 हो गई। 

इतने सारे केस एक साथ सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन ने पूरे स्कूल परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। 

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 8807 नए केस सामने आए। 18 अक्टूबर के बाद राज्य में एक दिन में इतने केस सामने आए। मुंबई के हालात भी दिन पर दिन और खराब होते जा रहे है। बुधवार को मुंबई में कोरोना के 1167 नए केस सामने आए। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना केस का आकंड़ा 21 लाख 21 हजार के भी पार हो गए हैं। जबकि राज्य में 51 हजार से ज्यादा की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अभी कोरोना के 60,559 एक्टिव केस है। 

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस की वजह से सरकार भी सतर्क है। राज्य में कई जगहों पर दोबारा से पाबंदियां लगा दी गई है। महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में भी कोरोना केस बढ़ रहे है। बढ़ते कोरोना केस की वजह से महाराष्ट्र ही नहीं कई राज्यों में दोबारा से पाबंदियां लगी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds