Bihar: रात 11:30 बजे अचानक ऐसा क्या हुआ, जो दहल उठा भागलपुर? 3 मकान ढहे, अब तक 12 की मौत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 04 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 04 Mar 2022, 12:00 AM

गुरुवार को आधी रात जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, उस वक्त बिहार के भागलपुर में इतना तेज विस्फोट हुआ कि लोग दहल उठे। पूरे शहर में हड़कंप मच गया और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सहम उठे। भागलपुर इस दौरान भीषण बम धमाके की आवाज से गूंज उठा। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ है। ये हादसा इतना बड़ा था कि इसकी चपेट में आने से कई मकान तक गिर गए और मलबे में दबने की वजह से कई लोग मौत के मुंह तक में समा गए। हादसे की वजह अब तक 12 लोगों की मौत तक हो गई। 

गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे भागलपुर शहर के काजवली चक इलाके में ये धमाका हुआ। इस दौरान 4 मकान भी ढह गए। बताया जा रहा है कि हादसा बम फटने के चलते हुआ। इस विस्फोट में कई लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। 

ब्लास्ट को लेकर जो अब तक जानकारी मिली है उसके ये बताया जा रहा है कि एक मकान में पटाखे बम बनाने का काम होता था। इस दौरान ही बम ब्लास्ट हो गया और ये बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि एक बिल्डिंग पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। साथ ही साथ आसपास के 3 मकानों की भी दीवारें टूट गईं। धमाके की आवाज को कई किलोमीटर तक सुना गया। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अधिकारियों के साथ पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। इस दौरान एसएसपी बाबु राम भी मौके पर मौजूद रहे। तुरंत ही रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला जाने लगा। रेस्क्यू के दौरान सुबह पौने 12 बजे तक 12 लोगों के शव निकाले गए। वहीं इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनको इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें बरामद की। 

मामले की पुलिस ब्लास्ट के एंगल से ही जांच कर रही है। भागलपुर SSP बाबूराम के मुताबिक यहां पर 3 लोग पटाखा बनाने का काम करते थे। इस दौरान ही अचानक विस्फोट हुआ, जिसके चलते आसपास के 4 मकान भी गिरे और मलबे में दबने के चलते लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां इस तरह की घटना हो चुकी है, लेकिन वो हल्की थी। वहीं डीएम ने कहा कि धमाके की असल वजह क्या रही ये जांच का विषय है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि घर में आतिशबाजी का सामान बनाने की आड़ में बम बनाने का काम होता था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds