Trending

विराट कोहली के 11 रिकॉर्ड्स जो उन्हें ‘क्रिकेट के भगवान’ का दर्जा देते हैं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 25 Oct 2023, 12:00 AM | Updated: 25 Oct 2023, 12:00 AM

5 नवम्बर को भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना 36वां जन्मदिन मना रहा हैं. जहाँ इस नवम्बर 2023 की 5 तारीख को विराट कोहली 36 साल के हो जायेंगे तो वहीं इस साल अगस्त में उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किए हुए 15 साल पूरे हो गए हैं. विराट ने 18 अगस्त 2008 को 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था. इस मैच में जहाँ उन्होंने छोटी से पारी खेली थी तो वहीं आज के समय में विराट क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिए हम आपको विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर उनके द्वारा बनाये गए टॉप 11 रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

Also Read- 16 सालों में 7 टीमों ने जीता टाइटल, चेन्नई की जीत का बड़ा कारण. 

विराट कोहली के रिकार्ड्स 

  1. विराट कोहली ने अभी तक इंटरनेशनल मैचों में 25582 रन बनाये हैं और 76 शतक लगाए हैं. वहीं विराट कोहली सबसे कम 348 पारी में 50 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
  2. विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं उन्होंने अभी तक 4008 रन बनाये हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं.
  3. वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट ने सबसे ज्यादा 38 अर्धशतक लगाए हैं.
  4. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं. इसी के साथ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के ही नाम है.
  5. वहीं विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक ठोके हैं और एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम है.
  6. विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 20 प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया है.
  7. विराट के नाम द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 558 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है उन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की सीरीज में ये रन बनाए थे.
  8. विराट कोहली Zeroth बॉल विकेट लेने वाले टी20 इंटरनेशनल के एकमात्र गेंदबाज हैं और उनके करियर की पहली गेंद वाइड थी और केविन पीटरसन उसपर स्टंप हो गए थे.
  9. वहीं लक्ष्य का विराट कोहली ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 शतक ठोके हैं और यह भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वहीँ दूसरे नंबर पर 17 शतक के साथ सचिन हैं.
  10. विराट कोहली एक कैलेंडर साल सबसे तेज 11 पारियों में 1000 वनडे रन बनाने वाले क्रिकेट हैं. 15 पारियों में ऐसा कर हाशिम अमला दूसरे नंबर पर हैं.
  11. विराट टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे तेज 4,000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं. वह सिर्फ 65 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे. वहीं विराट एक कैलेंडर साल में 6 वनडे शतक लगाने वाले विराट दुनिया के एकमात्र कप्तान रहे.

Also Read- पंजाब के गेम ऑफ जेंटलमैन परिवार से हैं हरनूर, घर का हर मेम्बर है क्रिकेट को समर्पित.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds