इस बॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी Yohani, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 22 Oct 2021, 12:00 AM

श्रीलंका की एक सिंगर-रैपर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। या हम ये कहे वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं, तो गलत नहीं होगा। योहानी का एक गाना आया था ‘मानिके मगे हिथे’ जो काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया, इसके बाद से ही वो हर तरफ छा गई। उनकी आवाज ने जादू बिखेरना शुरू कर दिया। रातोंरात फेमस हुई योहानी अब एक और कदम आगे बढ़ने जा रही है। दरअसल, वो जल्द ही बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। 

अजय देवगन की फिल्म में आएगा सॉन्ग

जी हां, बॉलीवु़ड में योहानी धमाल मचाने के लिए उतर रही हैं। अजय देवगन स्टारर एक फिल्म में उनकी यही गाना हिंदी वर्जन में आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक  सिंगर के गाने को हिंदी में रीक्रिएट किया जाएगा, जिसमें आवाज योहानी की ही होगी। ये सॉन्ग इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ‘थैंक गॉड’ के लिए रिकॉर्ड किया जाएगा। फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी, जिसमें लीड रोल में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह बी नजर आएगीं। 

जानिए योहानी के बारे में…

योहानी सिंगर जो एक श्रीलंकाई रैपर, मॉडल और संगीतकार है, उनको अपने एक सॉन्ग ‘मणिके मगे हीते’ से इंटरनेशनल पहचान मिली। उनका ये गाना पहले यूट्यूब पर काफी छाया और फिर इसने इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया। काफी लोग इस पर रील्स बनाते हुए नजर आने लगे। जिसके बाद हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड हो गया कि आखिर योहानी है कौन? आइए आपको इस श्रीलंकाई सिंगर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं…

श्रीलंका में हुआ जन्म

योहानी को श्रीलंका की रैप प्रिंसेस भी कहा जाता है। योहानी ने रेड बुल प्रेजेंट्स कॉन्सर्ट में गाथा बथिया एन संतोष के साथ लाइव परफॉर्म किया था और म्यूजिक इंड्रस्टी में अपनी अलग पहचान बनाई। योहानी का पूरा नाम योहनी डी सिल्वा है। उनका जन्म 30 जुलाई 1993 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ था। उनके पिता परसन्ना डी सिल्वा और मां दिनीथी डी सिल्वा है। उनकी स्कूलिंग विशाखा कॉलेज से हुई और आगे की पढ़ाई के लिए वो लंदन चली गई। योहानी ने सर जॉन कोटेलावाला रक्षा विश्वविद्यालय से डिग्री ली। उनके पास लॉजिस्टिक मैनजमेंट में बैचलर ऑफ साइंस की ड्रिगी है।

ऐसे हुई करियर की शुरुआत 

अपने सिंगिग करियर की शुरुआत उन्होंने यूट्यूब से की। “देवियां नंगे” के अपने रैप कवर से उनकी पहचान मिलनी शुरू हुई और फिर उन्होंने कई कवर जारी की। इसके चलते ही उनको रैप की राजकुमारी तक कहा जाने लगा। फिर उन्होंने रिकॉर्ड लेबल पेटाह इफेक्ट के साथ काम किया। 2019 में योहानी ने कई शो किए और लून बैंड के साथ परफॉर्म किया। उनका पहला सिंगल ‘आए’ का प्रीमियर अगस्त 2020 में हुआ था।

Manike Maghe Hithe गाने ने उनको काफी ज्यादा पॉपुलर कर दिया। ये एक सिंहाला गाना है, जो श्रीलंका में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा में से एक है। इस साल गाने का कवर सॉन्ग आया, जो हर तरफ छा गया। भारत ही नहीं श्रीलंका में भी इसे काफी पसंद किया गया। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी जमकर तारीफ करते नजर आए। 

और कुछ इस तरह श्रीलंका की युहानी भारत समेत दूसरे देशों में भी काफी पसंद की जाने लगीं। पॉपुलर होने के बाद योहानी बीते दिनों छोटे पर्दे के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 15 में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ मौज मस्ती कीं। अब वो जल्द ही बॉलीवुड में भी अपने आवाज से जादू बिखरने के लिए तैयार हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds