WHO ने दिखाया भारत का विवादित नक्शा, मैप में जम्मू-कश्मीर को चीन-पाकिस्तान का बताया हिस्सा तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 31 Jan 2022, 12:00 AM

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत का ऐसा नक्शा दिखाया, जिसको लेकर विवाद हो गया। दरअसल, WHO ने इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा बताया। जिसको लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद ने आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। 

रविवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉक्टर शांतनु सेन ने पीएम को लिखी चिट्ठी में मांग की कि इस मामले में तुरंत प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय तत्काल दखल दें। शांतनु सेन ने मामले में पीएम के साथ-साथ गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय को भी पत्र भेजा।

बता दें कि WHO ने कोरोना महामारी से जुड़ी वेबसाइट बनाई, जिसमें संगठन ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन के हिस्से के तौर पर दिखा दिया। WHO ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्से को पाकिस्तान के क्षेत्र में दिखाया, वहीं छोटा हिस्सा चीन का एरिया बता दिया। यही नहीं भारत के नक्शे में भी अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों को देश से अलग दर्शाया गया।

इसको लेकर TMC सांसद डॉक्टर शांतनु सेन ने WHO की वेबसाइट का हवाला देते हुए पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया कि उन्होंने कोरोना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जब भारत के नक्शे को जूम किया, तब वो देखकर हैरान रह गए। नक्शे में जम्मू-कश्मीर को अलग-अलग रंगों में दो भागों दिखाया गया।

आगे तृणमूल सांसद ने कहा कि उन्होंने जब अलग-अलग रंगों में बंटे देखा और जम्मू-कश्मीर के नक्शे पर क्लिक किया तो इसे भारत के हिस्से के तौर पर नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन के हिस्से के तौर पर प्रदर्शित किया गया। मामले को लेकर सांसद ने पीएम मोदी समेत कई अन्य लोगों को चिट्ठी लिख इसमें तुरंत दखल देने की अपील की।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds