Trending

वो काली, मोटी और फूहड़ है… जब शशि कपूर ने खुलेआम रेखा का उड़ाया था मजाक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 31 May 2024, 12:00 AM | Updated: 31 May 2024, 12:00 AM

बॉलीवुड की सदाबहार खूबसूरती की बात हो और रेखा का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। रेखा की खूबसूरती के आगे आज की बॉलीवुड हिरोइनें फीकी पड़ जाती हैं। वह 69 साल की हो चुकी हैं लेकिन लगता नहीं कि उम्र का उन पर कोई असर हो। ऐसा लगता है जैसे उनकी उम्र थम सी गई हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब रेखा ने बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उस वक्त के सुपरस्टार एक्टर ने रेखा को उनके वजन और स्किन कलर को लेकर खूब ताना मारा था। इतना ही नहीं एक्टर ने रेखा को फूहड़ तक कह दिया था। दरअसल ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि शशि कपूर थे। दरअसल रेखा ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उनका रंग थोड़ा सांवला था और उनका वजन भी ज्यादा था। हालांकि वक्त के साथ रेखा ने खुद को इस तरह से निखारा कि खुद शशि भी हैरान रह गए और उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए।

और पढ़ें: जब एक-एक करके एक दिन में हाथ से फिसल गए थे 3 प्रोजेक्ट, स्ट्रगल जर्नी को याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी 

रेखा का उढ़ाया मज़ाक

रेखा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘सावन भादो’ थी। यह फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी, रिलीज से पहले फिल्म के प्रीमियर में शशि कपूर भी शामिल हुए थे। इस दौरान इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेस को देखने के लिए हर कोई बेताब था। फिल्म में रेखा और एक्टर नवीन निश्चल मुख्य भूमिका में थे। वहीं प्रीमियर के दौरान जब शशि कपूर ने पहली बार रेखा को देखा तो उन्हें रेखा पसंद नहीं आईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा को देखने के बाद एक्टर ने उन्हें ‘काली, मोटी और फूहड़’ तक कह दिया था। शशि कपूर ने कहा था- ‘ये मोटी, काली लड़की इंडस्ट्री में अपने लिए जगह कैसे बनाएगी?’ रेखा को उनके वजन और रंग को लेकर ताने मारे गए, लेकिन उस समय एक्ट्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और खुद पर काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद को इतना फिट बना लिया और अपने लुक में इतना बदलाव किया कि लोग हैरान रह गए।

वजन कम करने के लिए भूखी रहती थीं रेखा

सालों पहले रेखा ने सिमी ग्रेवाल के टॉक शो Rendezvous with Simi Garewal में इस बारे में खुलकर बात की थी। रेखा ने बताया था कि वजन कम करने और परफेक्ट बॉडी पाने के लिए वह खुद को भूखा रखती थीं। रेखा ने कहा, ‘मैं महीनों तक सिर्फ इलायची दूध पीती थी। कभी-कभी मैं पॉपकॉर्न डाइट पर रहती थी। एक तरह से देखा जाए तो मैं भूखी रहती थी। मुझे वास्तव में जंक फूड और चॉकलेट से छुटकारा पाने में ढाई साल लग गए और फिर धीरे-धीरे जब तक फिल्म घर रिलीज हुई, तब तक लोगों को लगा कि ये सब रातोंरात हुआ है, लेकिन ये रातों-रात नहीं हुआ, इसमें मुझे लगभग ढाई साल लगे हैं।’

शशि कपूर हुए रेखा के दीवाने

रेखा ने खुद को इस तरह से तराशा कि बॉलीवुड का हर बड़ा सितारा उनके साथ काम करने को आतुर रहता था। वह इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्री बन गईं। शशि कपूर ने भी रेखा के साथ एक-दो नहीं बल्कि 17 फिल्मों में काम किया। शशि कपूर और रेखा 1979 में रिलीज हुई ‘सुहाग’ में साथ नजर आए। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में शशि-रेखा के साथ अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं शशि कपूर रेखा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने निर्देशन में बनी फिल्मों में उन्हें कास्ट किया और ‘इजाज़त’, ‘विजेता’ और ‘उत्सव’ जैसी फिल्मों में रेखा से अभिनय करवाया।

और पढ़ें: भाई अनिल कपूर से कंपेरिजन पर संजय कपूर बोले, ‘मैं जिंदगी में उनसे ज्यादा खुश हूं’, FLOP होने पर तोड़ी चुप्पी 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds