जब माइकल जैक्सन ने 3 हजार डांसर्स में से Yamuna Sangarasivam को चुना, जानिए कहां हैं अब

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Sep 2025, 12:00 AM | Updated: 12 Sep 2025, 12:00 AM

Yamuna Sangarasivam: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माइकल जैक्सन जैसे लीजेंड के साथ एक भारतीय पारंपरिक ड्रेस पहनी हुई लड़की ओड़िसी डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो MJ के मशहूर गाने Black or White का है, और इसमें दिख रही डांसर हैं यमुना संगरासिवम, जिनकी कहानी आज फिर चर्चा में है। अब सवाल ये है कि आखिर ये यमुना हैं कौन? और 33 साल बाद अब वो क्या कर रही हैं?

और पढ़ें: Manoj Bajpayee-Anurag Kashyap: दुश्मन बना लिए, हाथ तोड़ लिया… अनुराग के गुस्से पर बोले मनोज बाजपेयी

कौन हैं यमुना संगरासिवम? Yamuna Sangarasivam

यमुना संगरासिवम एक श्रीलंकाई-अमेरिकी डांसर, राइटर और अब प्रोफेसर हैं। उनका जन्म श्रीलंका में हुआ था और वहीं से उन्होंने अपनी डांस जर्नी की शुरुआत भी की। यमुना ने भरतनाट्यम के साथ-साथ ओड़िसी डांस भी सीखा और शास्त्रीय नृत्य में गहरी रुचि दिखाई। बचपन से ही उनके भीतर कला के लिए जुनून था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AALAAP (@aalaap_concepts)

उनके पिता सिंगापुर-सीलोन मूल के थे और मां मलेशिया से थीं। जब यमुना सिर्फ 6 साल की थीं, तभी उन्होंने भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद ओड़िसी में ट्रेनिंग लेने के लिए वो भारत के ओडिशा में रहीं और वहां अपनी कला को और निखारा।

माइकल जैक्सन के साथ डांस कर मिली पहचान

साल 1991 में जब माइकल जैक्सन ने अपना सुपरहिट गाना Black or White लॉन्च किया, तब यमुना को भी उस गाने में डांस करने का मौका मिला। MJ इस गाने के लिए खास डांसर्स की तलाश में थे और इसके लिए 3,000 से ज्यादा डांसरों ने ऑडिशन दिया था। लेकिन माइकल जैक्सन की नजर यमुना पर ठहर गई।

गाने की शूटिंग करीब 14 घंटे तक चली और इसका प्रीमियर एक साथ 27 से ज्यादा देशों में हुआ। MJ के साथ क्लासिकल डांस करने वाली यमुना उस दौर में लोगों की नजरों में छा गई थीं।

पढ़ाई और करियर

यमुना सिर्फ एक बेहतरीन डांसर ही नहीं, बल्कि एक गंभीर रिसर्चर भी हैं। अमेरिका जाकर उन्होंने मिनेसोटा यूनिवर्सिटी से म्यूजिक और पियानो में ग्रेजुएशन किया। फिर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजेल्स से Anthropology में मास्टर्स और 2000 में उसी विषय में एमफिल की डिग्री भी हासिल की।

उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय पियानो और तमिल कर्नाटक संगीत में भी गहराई से पढ़ाई की है।

अब क्या कर रही हैं यमुना?

आज यमुना एक प्रोफेसर और रिसर्चर हैं। वो टीचिंग के साथ-साथ राष्ट्रवाद, आतंकवाद और सामजिक मुद्दों पर रिसर्च कर रही हैं। साल 2021 में उन्होंने एक बायब्लियोग्राफी भी पब्लिश की थी, जिसमें उन्होंने अपनी विचारधारा और रिसर्च के अनुभव साझा किए।

क्यों फिर से हो रही हैं ट्रेंड?

MJ का Black or White गाना हमेशा से नस्लीय भेदभाव के खिलाफ एक मजबूत संदेश रहा है। लेकिन इस वीडियो में जब यमुना की पारंपरिक डांस स्टाइल और उनकी ग्रेस लोगों को दोबारा देखने को मिली, तो सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। 33 साल बाद भी उनकी परफॉर्मेंस उतनी ही प्रभावशाली लग रही है।

और पढ़ें: Jacqueline Fernandez News: बीमार बच्चे के लिए फरिश्ता बनीं जैकलीन फर्नांडिज़, सर्जरी का उठाया पूरा खर्च”

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds