बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्टर हुए जिन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए अपनी एक्ट्रेस से प्यार हुआ, इकरार हुआ और बाद में ये लोग बिछड़ गए और ऐसी ही लव स्टोरी अमिताभ और रेखा की है. जहाँ अब अमिताभ और रेखा एक-दूसरे नजर चुराते हैं तो वहीं एक समय था जब अमिताभ रेखा के लिए एक शख्स को खूब मारा और इस बात का पता चला कि जहाँ रेखा अमिताभ को बहुत प्यार करती है तो वहीं अमिताभ भी रेखा से प्यार करते हैं.
Also Read- साल 2023 की बड़ी बज़ट वाली वो 5 फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर हुई ‘महाफ्लॉप’.
फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी घटना
इस किस्से की शुरुआत साल 1976 में शुरू हुई जब फिल्म दो अंजाने की शूटिंग चल रही थी और इस फिल्म की शूटिंग के दौरन इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा. जहाँ ये दोनों दुनिया से छिपाकर अपने इस रिश्ते को निभा रहे थे तो वहीँ इंडस्ट्री में इन दोनों के प्यार की खबरें जोरो पर थी पर इन बातों को महज अफवाह कहा गया लेकिन प्यार और खुशबू छुपाए नहीं छुपती है और इन दोनों की प्यार की खबर सबको हो गयी.

दरअसल, अमिताभ और रेखा जयपुर में अपनी फिल्म गंगा की सौगंध की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान दोनों को देखने के लिए काफी भीड़ आई और इस भीड़ में एक शख्स रेखा को बुरी नजर से देख रहा था. इस दौरान फिल्म के क्रू मेंबर ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शख्स नहीं माना व३हैन इसके बाद ये शख्स ने रेखा पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया. इसके बाद बिग बी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उस शख्स को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और सबको इस बात की पता चल गया कि अमिताभ रेखा से बहुत प्यार करते हैं और कोई भी उन्हें कुछ कहे ये उन्हें पसंद नहीं है. वहीँ इस घटना की खबर मीडिया को मिली और मीडिया ने अमिताभ और रेखा की अफेयर की पुष्टि कर दी. वहीं मीडिया के जरिए ही अमिताभ और रेखा की अफेयर की खबर जया बच्चन को मिली और जया के अमिताभ खटास आ गयी.
जया ने दी अमिताभ को कसम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये विवाद का किस्सा इतना बड़ा हो गया कि इस घटना के बाद जया बच्चन के बीच लड़ाई हुई और जया ने अमिताभ को कसम दी कि वो रेखा के साथ नजर नहीं आएंगे और उसके बाद अमिताभ ने रेखा से दूरी बनाने का फैसला लिया.

आपको बता दें, अमिताभ रेखा की लव स्टोरी ने एक पहेली सी बनकर रह गयी और अब दोनों ही अपनी-अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ चुके हैं. जहां 80 साल के अमिताभ बच्चन अपने अपने पूरे परिवार के साथ रहकर अपना खुशहाल जीवन बिता रहे है, वही 68 साल की रेखा आज भी अकेले ही अपनी जिन्दगी जी रही हैं.
Also Read-जानिए एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने क्यों अपनी बहन को दी थी हीरोइन ना बनने की नसीहत.





























