नॉनवेज या रामनवमी की पूजा… JNU में छात्र संगठनों के बीच हुईं हिंसक झड़प की क्या थी असल वजह?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 11 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 11 Apr 2022, 12:00 AM

दिल्ली की मशहूर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। JNU में रविवार को छात्र संगठन AISA और ABVP के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसके चलते एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया। इस बार विवाद की वजह नॉनवेज खाना बताया जा रहा है। मामले को लेकर दोनों ही संगठन एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को JNU के कावेरी हॉस्टल में छात्रों के गुटों के बीच झड़प हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पथराव की घटना भी हुई, जिसमें कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए। इस पूरे मामले को लेकर FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

रामनवमी के दिन JNU में बवाल

झड़प को लेकर जहां एक ओर लेफ्ट यानी AISA स्टूडेंट विंग ने  कथित तौर पर मांसाहारी खाने से मना करने का आरोप लगाया, तो वहीं राइट विंग का कहना है कि लेफ्ट वालों ने रामनवमी की पूजा में बाधा डाली। इस पूरी घटना को लेकर लेफ्ट विंग के छात्रों ने ABVP के छात्रों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। 

जानें क्या है दोनों पक्षों का कहना?

ABVP के आरोपों के मुताबिक रामनवमी के मौके पर पूजा और हवन का एक कार्यक्रम रखा गया था। कावेरी हॉस्टल में दोपहर 3.30 बजे पूजा होनी थी। लेकिन इसमें लेफ्ट के छात्रों ने बाधा डाली। वो वहां आए और उन्होंने पूजा रोकने की कोशिश की। ABVP ने नॉनवेज खाने को लेकर हुए विवाद से इनकार किया और कहा कि भोजन के अधिकार को लेकर बेवजह का हंगामा करने की कोशिश की जा रही है। 

वहीं AISA के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन साई बालाजी ने कहा कि मेस में खाने में क्या बनेगा ये वहां की मेस की समिति तय करती है जिसको छात्र ही चलाते हैं। लेकिन ABVP से जुड़े छात्रों ने मेस में नॉनवेज बनने से रोका। रात को हमारे ऊपर पथराव भी किया गया। उन्होंने इस घटना को लेकर ABVP के कार्यकताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर भी JNU में हुए विवाद की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पूरी घटना पर JNU प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही जी और इस तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

बता दें कि JNU में रविवार को हुए इस पूरे विवाद में कम से कम दर्जर भर छात्रों के घायल होने की खबर है। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही। वहीं दोनों गुट दावा कर रहे हैं कि इस हंगामे के दौरान दोनों पक्षों के 60 से ज्यादा छात्र घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने के भी आरोप लगाए। छात्रों का ये भी कहना है कि दोपहर के समय हुई घटना के बाद JNU में पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन इसके बावजूद रात को छात्रों में झड़प हुईं। वहीं इसको देखते हुए रात को अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds