सामने आ गई Vicky-Kat के वेडिंग रिसेप्शन की डेट, जानिए पूरी डिटेल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Dec 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक कैटरीना कैफ अब Mrs. Kaushal बन चुकी हैं। हैडसंम हंक विक्की कौशल के साथ कैट 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधी। राजस्थान में विक्की-कैट ने सात फेरे लिए। विक्की कैटरीना की शादी लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। दोनों की शादी के हर फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शादी के बाद अब तैयारी हो रही है विक्की कैट के ग्रैंड रिसेप्शन की।

दरअसल, राजस्थान में हुई विक्की और कैट की आलीशान शादी में कम ही लोग शामिल हो पाए थे। जिसके बाद खबरें थीं कि शादी के तुरंत बाद ये कपल वेडिंग रिसेप्शन देने की तैयारी में है। खबरें थीं कि 10 दिसंबर को मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन देने की तैयारी में थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि अब फिर ऐसी ही रिपोर्ट्स सामने आ रही है। खबरें है कि अब 20 दिसंबर को विक्की और कैटरीना का ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशनल होगा।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैट अपने वेडिंग रिसेप्शन में उन सभी लोगों को इनवाइट करने की तैयारी में है, जो उनकी शादी में शामिल नही हो पाए थे। इनमें बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स समेत और कपल के कुछ दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि शादी के बाद विक्की और कैट अपने हनीमून के लिए गए थे और अब ये दोनो अपने हनीमून से वापस मुंबई आ गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान से लेकर रणबीर कपुर, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, समेत कई सेलिब्रिटी पहुंच सकते है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैट और उनकी फैमिली बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस को सेलिब्रेट करती हैं, इसलिए विक्की और कैट ने ये फैसला किया हैं कि इस बार क्रिसमस दोनो साथ में सेलिब्रेट करेंगे और इसी वजह से विक्की और कैट अपना वेडिंग रिसेप्शन क्रिसमस से पहले देंगे। हालांकि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा वेडिंग रिसेप्शन पर मंडरा रहा है। रिसेप्शन के लिए उनको BMC से परमिशन लेनी पड़ेगी। साथ ही साथ रिसेप्शन में शामिल होने वाले हर गेस्ट के लिए RT-PCR टेस्ट भी अनिवार्य कराया जाएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds