तिरंगे पर सियासत: US हिंसा के दौरान भारतीय झंडा लहराने वाला शख्स शशि थरूर का दोस्त? वरुण गांधी ने खोली पोल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 08 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 08 Jan 2021, 12:00 AM

बुधवार को कैपिटल हिल पर ट्रंप समर्थकों ने जो हिंसा की उसने अमेरिका को शर्मसार करके रख दिया। दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश में जो कुछ भी हुआ, वो हैरान कर देने वाला था। पूरी दुनिया में इसकी चर्चाएं हुई। कई बड़े-बड़े नेताओं ने इस घटना की काफी आलोचना भी की। भारत में भी अमेरिकी संसद में हुई हिंसा का मामला काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा।

हिंसा दौरान तिरंगा दिखने पर भड़के लोग

अमेरिका में ये हिंसा ट्रंप के समर्थकों के द्वारा की गई थी, लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसकी वजह से भारतीयों का गुस्सा फूट गया और वो था इस हिंसा के दौरान भारतीय तिरंगे का दिखना। जी हां, ट्रंप समर्थकों द्वारा की गई इस हिंसा में तिरंगा देखा गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। एक प्रदर्शनकारी हाथ में भारतीय झंडा लहराता हुआ नजर आया, जिसको लेकर लोगों भड़क गए। सोशल मीडिया पर लोग यही सवाल करने लगे कि ये हिंसा ट्रंप समर्थकों ने की, तो इसमें भारतीय तिरंगा क्यों नजर आ रहा है?

US हिंसा में तिरंगा लहराने के मामले में ट्विटर पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी भिड़ गए। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच जुबानी जंग होती हुई नजर आई। इस दौरान वरुण गांधी ने तो कुछ तस्वीरों साझा करते हुए ये तक कह दिया कि हिंसा के दौरान तिरंगा लहराने वाला शख्स शशि थरूर का दोस्त था। आइए ये पूरा मामला है क्या आपको बताते हैं…

वरुण गांधी- शशि थरूर के बीच जुबानी जंग

सबसे पहले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को ट्वीट किया और लिखा- ‘वहां पर भारत का झंडा क्यों है? निश्चित तौर पर ये एक ऐसी लड़ाई है, जिसका हिस्सा हमें नहीं होना चाहिए।’

उनकी इस ट्वीट पर शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होनें कहा- ‘दुर्भाग्य से भारत में भी ऐसी मानसिकता वाले कुछ लोग हैं, जो गर्व से तिरंगे का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर करते हैं। उन सबको देशद्रोही बता देते हैं जो उनसे अहमत होते हैं। वहां तिरंगा लहराए जाने वाला, हम सभी के लिए एक चेतावनी है।’

इसके बाद वरुण गांधी ने भी शशि थरूर को उनके इस बयान पर पलटवार किया। उन्होनें जवाब देते हुए कहा- ‘आजकल अपने देश में गौरव का प्रदर्शन करने के लिए हमारे तिरंगे का इस्तेमाल करने वाले भारतीयों का मजाक बनाना आसान हो गया। ठीक उस तरह गलत इरादों के उद्देश्यों से तिरंगे का इस्तेमाल करना आसान है।’

वरुण गांधी ने आगे कहा- ‘दुर्भाग्य से अधिकतर उदारवादियों ने देश में राष्ट्रविरोधी प्रदर्शनों (जैसे JNU) में तिरंगे के दुरुपयोग की चेतावनी को नजरअंदाज किया। हमारा ध्वज हमारे गर्व का प्रतीक है। बिना किसी मानसिकता के हम इसका सम्मान करते है।’

वरुण गांधी ने तस्वीरें शेयर कर किया ये बड़ा दावा

इसके बाद शशि थरूर ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन फिर भी वरुण गांधी नहीं रुके। उन्होनें अपनी अगली ट्वीट में कुछ तस्वीरें पोस्ट की और दावा किया कि जो व्यक्ति ट्रंप समर्थकों द्वारा की गई हिंसा में तिरंगा लहरा रहे थे, वो शशि थरूर के दोस्त है। वरुण गांधी ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा- ‘डियर शशि थरूर, अब जब हम ये जानते हैं कि ये पागल व्यक्ति आपका दोस्त, तो ये आशा कर सकते हैं कि आप और आपके सहयोगी इस पर चुप नहीं रहेंगे।’

वरुण गांधी के इस दावे पर शशि थरूर ने जवाब दिया। उन्होनें आरोपों का खंडन करते हुए कहा- ‘क्या आप अपने हर शुभचिंतक के लिए गुमराह कामों के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं? मैं अपने देश के प्रिय झंडे को शर्मनाक अमेरिकी भीड़ में लाने के किसी भी प्रयास की निंदा करता हूं।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds