वरुण के घर बजेगी शहनाई? इस दिन शादी की है चर्चा…बुक किया ये फाइव स्टार होटल भी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 13 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 13 Jan 2021, 12:00 AM

एक्टर वरुण धवन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद कई अच्छी फिल्में कर वरुण बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। आए दिन एक्टर अपनी किसी ना किसी फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ ही जाते हैं। लेकिन इस बार वरुण का चर्चाओं में आने का कारण कुछ अलग है और वो है उनकी शादी।

इस महीने ही शादी की खबरें…

जी हां, खबर ये है कि वरुण धवन बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वो नताशा दलाल को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। वरुण के तमाम चाहने वाले उनकी वेडिंग का इंतेजार काफी टाइम से कर रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि वरुण के फैंस का ये इंतेजार जल्द ही खत्म होगा।

वरुण और नताशा कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। इनकी शादी की खबर अक्सर ही उड़ती रहती हैं। ऐसी खबरें थीं कि 2020 में ये दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते वो संभव नहीं हो पाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी महीने वरुण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी कर सकते हैं।

200 मेहमानों के शामिल होने की चर्चा

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी अलीबाग के एक फाइव स्टार होटल में होगी। खबरों की मानें तो वरुण-नताशा की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। होटल की बुकिंग भी की जा चुकी है। वैसे तो ये एक ग्रैंड वेडिंग होगी, लेकिन कोरोना की वजह से शादी में कम ही मेहमानों के होने की संभावनाएं है। जो जानकारी अब तक मिली है उसके मुताबिक इस शादी में करीब 200 मेहमानों की लिस्ट तैयार हुई है। हालांकि अब तक इसके बारे में पता नहीं चल पाया कि दोनों किस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे।

वरुण ने नताशा को कहा था ‘मंगेतर’

गौरतलब है कि वरुण और नताशा की डेटिंग की खबरें उनके फैंस से छिपी नहीं। हाल ही में जब वरुण, करीना कपूर के रोडियो शो में पहुंचे थे, तो उन्होनें नताशा को मंगेतर कहकर बुलाया था। जिसके बाद ऐसा माने जाने लगा कि वरुण और नताशा की सगाई पहले ही हो चुकी है।

करीना के इस रेडियो शो में वरुण ने नताशा संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। उन्होनें कहा कि मैं नताशा को छठीं क्लास से जानता हूं। हम दोनों तब से ही एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। 11वीं-12वीं क्लास तक हम काफी अच्छे दोस्त थे। फिर कुछ समय बाद मुझे वो अच्छी लगने लगी। वरुण ने ये भी बताया था कि पहले तो कई बार नताशा ने उनको रिजेक्ट किया, लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी और बाद में नताशा भी उसने प्यार करने लगी। बता दें कि नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते साल दिसंबर में वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। मूवी के रिव्यू मिक्स थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds