Trending

उत्तराखंड में बेमौसम बारिश से बुरा हाल, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 20 Oct 2021, 12:00 AM

बेमौसम बारिश की मार उत्तराखंड और केरल जैसे राज्यों पर पड़ रही हैं। यहां पर हालात काफी ज्यादा खराब हैं। उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर आई। यहां तीन दिनों से हो रही बारिश ने सबकुछ अस्त व्यस्त करके रख दिया। वहीं इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की भी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। 

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही

उत्तराखंड में बारिश और बाढ़ की वजह से बिगड़े हालातों के चलते अब तक 46 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई जगहों पर हालात अभी भी काफी खराब है। सबसे ज्यादा बुरा हाल नैनीताल का है। यही नहीं  हाईवे पर भूस्खलन के कारण वहां रह रहे लोगों और यात्रियों को काफी  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश ती वजह से उत्तरकाशी और गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन होने से काफी भारी मात्रा में मलवा रास्ते में आ गया है, जिसके चलते लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

दो दिनों के लिए जारी था रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड में दो दिनों यानी सोमवार और मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ था। इसके साथ ही राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी थी। तीर्थ यात्रियों को रास्ते में ही जगह जगह पर रोक दिया गया और मौसम ठीक होने तक आगे ना बढ़ने की सलहा दी। पहाड़ी इलाको में ट्रैकिंग, कैंपिंग जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई। वहीं अचानक बिगड़े इस मौसम के चलते केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में तेज बर्फ़बारी के कारण ठंड भी काफी बढ़ गई है। 

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

राज्य के खराब हालातों को देखते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी यहां आने वाले यात्रियों को सलाह दी। उन्होंने यात्रियों से कहा  वो भारी बारिश का अलर्ट देखते हुए अगले कुछ दिनों के लिए अपनी यात्रा को टाल दें। साथ ही सीएम ने इस दौरान मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान भी किया। इसके अलावा आपदा के दौरान जिनके घर टूटे उनको भी एक लाख 9 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 

अब इन जगहों पर हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में मची इस तबाही के बीच राहत और बचाव कार्य जारी तेजी से चलाया जा रहा है। लैंडस्लाइड के बाद रास्तों से मलवा हटाने का काम चल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुताबिक ऐसा लग रहाहै कि उत्तराखंड के लिए सबसे बुरा वक्त गुजर गया, लेकिन अब एक रिपोर्ट के मुताबिक बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा, सिक्किम की तरफ बढ़ सकती है। अब देखना होगा कि केरल और उत्तराखंड और किन राज्यों में ये बेमौसम बारिश मुसीबत बनकर सामने आती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds