UP में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने आई महिला पर चली गोली, घटना के बाद दरोगा हुआ फरार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Dec 2023, 12:00 AM | Updated: 09 Dec 2023, 12:00 AM

अलीगढ़ के थाना कोतवाली में घटना हुई है और इस घटना में एक महिला गोली लगने की वजह से बुरी तरह जख्मी हुई है. दरअसल, अलीगढ़ के थाना कोतवाली में दरोगा की लापरवाही से एक महिला के सिर गोली लग गयी और वो गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं इस घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Also Read- कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी, नौ अलमारियों में मिला 200 करोड़ कैश. 

अचानक पिस्टल से चल गयी गोली 

जानकरी के अनुसार, ये घटना 8 दिसंबर की है जब एक महिला जिसका नाम इशरत है वो अलीगढ़ के थाना कोतवाली में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई थी. ये महिला इशरत अपने बेटे के साथ थाना कोतवाली में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई थी. इस दौरान दरोगा मनोज कुमार शर्मा अपनी पिस्टल से कुछ चेक कर रहे थे. अचानक उनकी पिस्टल से गोली चल गई जो सीधे इशरत के सिर में जाकर लगी और इशरत जमीन पर गिर गई. वहीं इस घटना के बाद मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए और इसके बाद गोली लगी महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

वहीं अब इस मामले में दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात की जा रही है. इसी के साथ इस घटना के बाद लापरवाह दरोगा मनोज शर्मा फरार है और उसको निलंबित किया गया है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, लापरवाह दरोगा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करने के आदेश एसएसपी ने दे दिए हैं. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमे देखा जा सकता है कैसे लापरवाह दरोगा मनोज शर्मा बन्दुक चेक कर रहे होते हैं तभी अचानक से गोली चल जाती है.

एसएसपी ने दी मामले की जानकारी

वहीँ इस मामले में अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना कोतवाली में आज लगभग 2:50 के आसपास यह घटना हुई है. थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय में एक उपनिरीक्षक मनोज कुमार की सरकारी असले से फायर हुआ है. एक महिला जो वहां किसी कार्य से पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई थी और पास में खड़ी थी उसके गोली लगी है. उसको हेड इंजरी है, उसको घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है उसका इलाज चल रहा है. गोली उसके सर के पीछे साइड की तरफ लगी है. वहीं एसएसपी ने ये भी कहा कि जो भी यह लापरवाही दरोगा द्वारा हुई है उसके विरुद्ध कठोरता दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी और यह आपराधिक श्रेणी में जाएगा. यह स्पष्ट नहीं है की गोली कैसे चली अज्ञात कारणों से यह गोली चली है. रोगा अभी मौजूद नहीं है थाने पर उसके लिए टीम लगा दी गई है वह फरार है.

Also Read- केरल: दहेज में BMW, सोना और जमीन नहीं देने से टूटा रिश्ता, महिला डॉक्टर ने कर ली आत्महत्या. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds