Tunisha Sharma Case : मर्डर या सुसाइड ? 15 दिन पहले बॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप ? पुलिस ने खोले कई राज़

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 26 Dec 2022, 12:00 AM

तुनिषा शर्मा ने लगाया मौत को गले

Tunisha Sharma Suicide : एक ख़ुशमिज़ाज लड़की, जो किसी का भी मन मोह ले जब अचानक आत्महत्या जैसा कदम उठा ले तो हर किसी की रूह कांप जाती है। एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) मौत को इस तरह गले लगा लेंगी, इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। महज़ 20 साल की तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma Committed suicide) ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली… और अपने पीछे बहुत सारे सवाल और नम ऑंखें छोड़ गईं।

Tunisha Sharma Case : मर्डर या सुसाइड ? 15 दिन पहले बॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप ? पुलिस ने खोले कई राज़ — Nedrick News

पुलिस ने खोले कई राज़…

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि वो इस केस की तह तक जा सके और ये पता लगा सके की आखिर तुनिषा ने सुसाइड किया क्यों ? पुलिस ने इस मामले में उनके खास दोस्त और ‘अली बाबा’ सीरियल के एक्टर शीजान खान ( Sheezan Khan) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि  “सीरियल ‘अली बाबा’ की शूटिंग जून 2022 से चल रही थी. तुनिषा शीजान के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया, जिससे तुनिषा काफी स्ट्रेस में थी.” इस पूरे केस में लव जिहाद का एक एंगल बड़ी तेज़ी से उछल रहा था लेकिन बड़ी बात ये रही कि पुलिस ने लव जिहाद के एंगल को सिरे से नकार दिया। तुनिषा शर्मा के एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान अभी पुलिस कस्टडी में है. 25 दिसंबर को पुलिस ने शीजान को वसई कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने शीजान को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया. शीजान 28 दिसंबर तक पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे। 

Tunisha Sharma Case : मर्डर या सुसाइड ? 15 दिन पहले बॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप ? पुलिस ने खोले कई राज़ — Nedrick News

तुनिषा एक राइजिंग स्टार…

तुनिषा एक बहुत की उम्मदा कलाकार थीं, टीवी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से एक बेहतरीन छाप छोड़ वो बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम बड़ा चुकी थी लेकिन शायद वक़्त को कुछ और ही मंजूर था। तुनिषा ने अपनी मेहनत के दम पर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कम उम्र में ही खास पहचान बना ली थी. टीवी सीरियल्स के साथ साथ उन्होंने बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विद्या बालन संग फिल्म की थी. तुनिषा हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहती थी. वो हर किसी को अपना बना लेती थीं. आज हर कोई उन्हें याद कर रहा है और इस कश्मकश में है कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा जो तुनिषा ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds