Trump vs Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के साथ ट्रंप ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 06 Nov 2024, 12:00 AM

Trump vs Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US presidential election) में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Republican candidate Donald Trump) ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले भाषण में देश की जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अब कोई युद्ध नहीं होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जनता ने हमें प्रचंड बहुमत दिया है। मेरी जीत देश के हर नागरिक की जीत है। वहीं ट्रंप की जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्रंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही उनके लिए बधाई संदेश भी लिखा है। पीएम मोदी के अलावा इजरायल के पीएम नेतन्याहू, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी ट्रंप को जीत की बधाई दी है।

और पढ़ें:US Election 2024: कमला हैरिस vs डोनाल्ड ट्रंप…जानें शिक्षा से लेकर उपलब्धियों तक कौन है ज्यादा काबिल?

पीएम मोदी ने दोस्त को दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने पोस्‍ट में लिखा, ‘मेरे मित्र ट्रम्प को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हूं। आइए हम सभी अपने लोगों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें।’

ट्रंप ने रचा इतिहास- Trump vs Harris

खबरों की मानें तो, अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस (Democratic Party Kamala Harris) से शुरू से ही आगे थे। जीतने के लिए 270 चुनावी सीटों की आवश्यकता थी; फिर भी, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप को 277 चुनावी सीटें मिलीं, जबकि कमला हैरिस को 226 सीटें मिलीं। उन्होंने इस जीत के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक इतिहास रच दिया है। डोनाल्ड ट्रंप 1892 के बाद से एक कार्यकाल के अंतराल के बाद राष्ट्रपति पद पर लौटने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे।

अमेरिका को कहा- थैंक यू

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने बुधवार को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने जाने के महान सम्मान के लिए अमेरिकी लोगों को धन्यवाद देता हूं।’

उन्होंने इस जीत को अमेरिका का ‘स्वर्ण युग’ बताया। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, ‘यह अमेरिकी लोगों की एक बड़ी जीत है, जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने का अवसर देगी। मैं हर दिन आपके, आपके परिवार और आपके भविष्य के लिए लड़ूंगा। मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक हम वह मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना लेते जिसके आप और हमारे बच्चे हकदार हैं। अमेरिकी चुनाव के अनुमान में डोनाल्ड ट्रंप ने 270 इलेक्टोरल वोटों के बहुमत के आंकड़े को छू लिया है।’

ट्रम्प- हम कोई युद्ध नहीं होने देंगे

उन्होंने आगे कहा, ‘सीनेट में जीत अविश्वसनीय है। मैं अमेरिका के लिए जितना हो सकेगा, करूंगा। किसी को इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी। हम अपने देश की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। मैं उपराष्ट्रपति को भी बधाई देता हूं। अब हम कोई युद्ध नहीं होने देंगे।’ यहां उनका इशारा इजरायल और यूक्रेन की ओर था।

और पढ़ें: Trump vs Harris: ट्रंप-हैरिस के बीच राष्ट्रपति पद के लिए हुई तीखी बहस, यहां जानिए पहली डिबेट की 5 बड़ी बातें

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds