नासिक में हुआ दर्दनाक हादसा, धू-धू कर जली बस, जिन्दा जले 11 लोग

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 08 Oct 2022, 12:00 AM

11 लोगों की मौत, 38 बुरी तरह झुलसे

शनिवार 8 अक्टूबर को तड़के सुबह महाराष्ट्र के नासिक में यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस में आग लग गई, जिस कारण लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। इनके अलावा 38 अन्य यात्री इस हादसे में गंभीर रूप से आग में जल गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्ठानीय पुलिस के मुताबिक अभी भी मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

शिंदे सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है, जबकि केंद्र सरकार ने 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। हादसे में घायल हुए लोगों को ₹50,000 रुपये देने का भी ऐलान किया है। खबर है कि घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह घटना करीब सुबह करीब 4-5 बजे के बीच हुई। मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना को लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है, खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। जबकि दूसरी तरह, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई।

यवतमाल से मुंबई जा रही थी बस

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी और स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटना की जगह पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे की एक वीडियो भी मिली जिसमे ये साफ दिख रहा है कि यात्री बस आग का गोला बन गई है और धू-धू कर जल रही है। ये दुर्घटना औरंगाबाद रोड पर नासिक के नांदूर नाका मिरची होटल के पास तड़के सुबह हुई। सूत्रों के अनुसार बस ने एक एक कंटेनर में टक्कर मर दी थी जिसकी वजह से बस में आग लग गई। कंटेनर ट्रक नासिक से पुणे जा रहा था जबकि ये बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी।

अमोल तांबे पुलिस उपायुक्त नासिक ने बताया कि, “मरने वालों में ज्यादातर बस के स्लीपर कोच यात्री थे , घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.” उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने की जांच की जा रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds