Trending

एक कंटेस्टेंट ने Shahrukh को सबके सामने किया था Insult, गले मिलने से कर दिया इनकार, जानिए फिर क्या हुआ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 15 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 15 Sep 2021, 12:00 AM

किंग खान, बादशाह, किंग ऑफ रोमांस…शाहरुख खान को उनके चाहने वालों ने कई नाम दे रखे हैं। शाहरुख आज बॉलीवुड के जिस मुकाम पर खड़े हैं, जहां पर पहुंचने का कई लोग सपना देखते हैं। हर एज ग्रुप के लोग उन्हें पसंद करते हैं। शाहरुख के कई फैंस ऐसे हैं, जो उनकी एक झलक पाना चाहते हैं। जहां एक ओर तो किंग खान को लोगों से इतना प्यार मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक महिला ने सबके सामने शाहरुख की बुरी तरह इंसल्ट कर दी थीं। उन्होंने शाहरुख की एक्टिंग की तो आलोचना की ही थी। साथ ही उसने गले मिलने से भी साफतौर पर इनकार कर दिया था। 

जब एक बार होस्ट बने थे शाहरुख

ये किस्सा है सोनी टीवी के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का। वैसे तो केबीसी के होस्ट में अमिताभ बच्चन ही नजर आते हैं, लेकिन इस क्विज शो का एक सीजन शाहरुख खान भी होस्ट कर चुके हैं। वो था केबीसी का तीसरा सीजन। शाहरुख इस सीजन के होस्ट रहे थे। इस दौरान उनकी होस्टिंग काफी सुर्खियों में रही थीं। इस सीजन में शाहरुख का सेंस ऑफ ह्यूमर लोगों को काफी पसंद आया था। 

शाहरुख की पसंद नहीं करती थीं कंटेस्टेंट

लेकिन इस दौरान शाहरुख का सामना ऐसी कंटेस्टेंट से भी हुआ जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। जिसके चलते उन्होंने शो में ही शाहरुख की एक्टिंग की आलोचना की थीं। वहीं जब शाहरुख ने उनको गले लगाने की बात कही, तो महिला ने जो रिएक्शन दिया, वो देखकर हर कोई हैरान रह गया था। इन कंटेस्टेंट का नाम था अर्चना शर्मा। 

गले मिलने से कर दिया था मना

हुआ कुछ यूं था कि अर्चना के पास कोई लाइफलाइन नहीं थीं और उन्हें एक सवाल का जवाब भी नहीं आता था, तो शाहरुख ने उसने कहा था कि आप गेम छोड़ सकती हैं। यहां पर गेम छोड़ते नहीं है। कहते है शाहरुख मुझे गले लगाओ। 

जिस पर महिला ने किंग खान की इंसल्ट करते हुए कह दिया कि ठीक है, मिस्टर खान। इस स्टेज पर मैं रिस्क नहीं लेना चाहती। मुझे शो में आपसे गले मिलने का शौक नहीं है। ये सुनकर शाहरुख हैरान रह जाते हैं और कुछ देर के लिए शांत हो जाते हैं। इसके बाद महिला कंटेस्टेंट कहती हैं आई क्विट। 

शाहरुख आगे उनको जवाब देते हुए कहते हैं कि मेरी आंखों में आंसू आने वाले है। मुझे गले लगाने का शौक इसलिए है कि आप इतनी अच्छे और खूबसूरत तरीके से खेलीं। मैं चाहता था कि आपके साथ उस खूबसूरती को, प्यार को बांट सकूं। आपकी दुआएं ले सकूं।

फिर शाहरुख ने जीत लिया सबका दिल

लेकिन इस सबके पूरे मामले को संभालते हुए शाहरुख ने जो अंत में किया था, उसने हर किसी के दिल को जीत लिया। चेक देते समय शाहरुख कंटेस्टेंट अर्चना शर्मा से पूछते हैं कि आप बहुत स्ट्रिक्ट हैं, लेकिन मैं अगर ये चेक आपकी मां को दूं, तो आपको बुरा तो नहीं लगेगा? मुझे भरोसा है कि वो मुझे गले जरूर लगाएंगी। इसके बाद शाहरुख ने उनकी मां के पास गए, उनको चेक दिया, गले लगाया और उनसे आशीवार्द भी लिया। जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। 

शाहरुख का ये थ्रोबैक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस तरह से किंग खान ने इस पूरी सिचुएशन को हैंडल किया, उसके लिए लोग उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds