इस वजह से सैफ ने बनवाया था करीना के नाम का टैटू, सच्चाई जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 07 Oct 2024, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिमे दी है. एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है. वह पिछले 2 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं. इसके अलावा करीना अक्सर फैमिली को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को लगभग 12 साल हो चुके हैं. शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. इस दौरान सैफ ने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू भी बनवाया था, जो काफी चर्चा में भी रहा. लेकिन क्या आप जानते है? आखिर सैफ ने करीना ने नाम का टैटू क्यों बनवाया था?

सैफ ने क्यों बनवाया था करीना के नाम का टैटू

हाल ही में करीना कपूर को कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 में देखा गया है. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें करीना अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ शो में नजर आ रही हैं. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ देखा जा रहा है कि कैसे करीना और करिश्मा कपिल शर्मा के साथ खूब सारी बातें करने के साथ-साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. इस बीच करीना ये भी बताया कि क्यों सैफ ने अपने हाथ पर उनके नाम का टैटू बनवाया था? इसके पीछे की वजह सुनने के बाद करिश्मा के साथ-साथ कपिल भी हैरान रह गए थे. उन्होंने बताया कि वो सैफ के प्यार जताने का एक तरीका था और वो करीना को स्पेशल फील कराना चाहते थे.

वही, प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा, करीना कपूर से उनकी बहन करिश्मा कपूर के बारे में सवाल पूछते नजर आते हैं. कपिल पूछते हैं, ‘करिश्मा की ऐसी कौन सी आदत है जो आपको सबसे ज़्यादा परेशान करती है’? इस पर करीना हंसते हुए जवाब देती हैं, ‘ये हमेशा तैयार होने में बहुत ज्यादा वक्त लगाती है’. फिर कपिल उनसे पूछते हैं, ‘आपके बच्चे ज्यादा शरारती हैं या फिर उनके पापा’? इस पर करीना मजाक में कहती हैं, ‘आपको तो पता ही होगा, वो कितनी बार आपके शो में आ चुके हैं’.

इसके अलावा कपिल, करीना से पूछते हैं, ‘हमें आपके और सैफ सर के बीच के रिश्ते के बारे में तब पता चला, जब उन्होंने अपने हाथ पर आपका नाम टैटू करवाया था’. इस पर करीना बताती हैं, ‘नहीं, नहीं, टैटू बनाने के लिए तो मैंने खुद ही कहा था. मैंने कहा था कि अगर तुम मुझसे प्यार करते हो, तो अपने हाथ पर मेरा नाम लिखवाओ’. उनकी इस बात को सुनने के बाद कपिल शर्मा हैरान रह जाते हैं और सब हंसने लगते हैं. साथ ही अपनी लाइफ के कई दिलचस्प किस्सों को भी शेयर करती नज़र आई है.

आगे पढ़े : कौन है ये एक्ट्रेस जिसने करियर के पीक होने के बाद तलाकशुदा एक्टर से की शादी.

वर्क फ्रंट पर करीना कपूर और करिश्मा कपूर  

अगर हम करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आई थी, जो हाल ही में रिलीज हुई एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. करीना इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं. दूसरी ओर, करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स थ्रिलर ‘मर्डर मुबारक’ में देखा गया था. इसके अलावा वो छोटे पर्दे पर एक डांस रियलिटी शो भी जज कर रही हैं.

आगे पढ़े : Amar Akbar Anthony: विनोद खन्ना की जगह पहले धर्मेंद्र को मिलने वाला था पुलिस अफसर का रोल, जानें फिल्म से जुड़ी खास बातें .

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds