Trending

पासपोर्ट बनवाने का ये है आसान तरीका, ऐसे करे अप्लाई, सिर्फ इतने दिनों में बनकर तैयार होगा आपका पासपोर्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 08 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 08 Jul 2022, 12:00 AM

पासपोर्ट बनाने के लिए अगर आप परेशान है, तो आप अप्लाई करने का बेहद ही आसान तरीका सिर्फ घर बैठे अपना सकते है। पासपोर्ट बनवाना विदेशों में जाने के लिए अनिवार्य होता है। ऐसे में इसे बनवाने के लिए लोग भागदौड़ करते है, लंबी लाइनों में लगते है। इस तरह से महीनों लग जाते है। लेकिन पासपोर्ट बनवाने के लिए आसान उपाय ऑनलाइन अप्लाई करना है।

हालांकि बीते कई सालों में सबकुछ डिजिटल हो चुका है। ऐसे में किसी भी काम को आसानी से निपटा लेने का डिजिटलाइन एक बड़ा कारण है। अब इसके लिए ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है। सिर्फ आपको घर बैठे ऑनलाइन एप्लीकेशन ऑफ  पासपोर्ट का कुछ प्रोसेजर फॉलो करना होगा। 

आइए बताते है कैसे आप ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते है।

ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए आपको भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://passportindia.gov.in पर जाना होगा।

1. अपने आप को रजिस्टर करना होगा।

2. इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा। 

3. यहां आपको नाम, अपने घर के करीब के पासपोर्ट ऑफिस की जानकारी, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ और लॉगईन आईडी दर्ज करानी होगी।

4. इस प्रोसेजर के बाद आपको Passport Sewa का ऑप्शन मिलेगा, यहां आपको क्लिक करना होगा। 

5. इसके बाद Continue ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

6. फिर Click here to fill ऑप्शन पर क्लिक करें।

7. इसके बाद आपको अपनी सही जानकारी देते हुए फॉर्म भरना होगा।

8. गलत जानकारी देने पर आपका पासपोर्ट एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है, इसलिए ध्यानपूर्वक भरें।

9. सारी जानकारी ठीक तरह से भरने के बाद पासपोर्ट एप्लीकेशन को submit कर दे।

10. अपने एप्लिकेशन में डाली गई जानकारी को वापस से क्रोस चेक करने के लिए view saved/submitted application पर क्लिक करे।

11. इसके बाद आपको अपने घर के पास के पासपोर्ट ऑफिस का अपॉइंटमेंट की तारीख लेनी होगी।

12. इसके बाद Pay and Book ऑप्शन को क्लिक करे और एप्लीकेशन फॉर्म के Receipt का प्रिंट आउट लेना न भूले।

13. ये प्रोसेजर कंप्लीट करने के बाद जिस दिन पासपोर्ट ऑफिस में Appointment हो उस दिन समय पर पहुंचे।

14. ऑफिस में आपके द्वारा Submit की गई जानकारी को वेरिफाई किया जाएगा।

15. इन सभी प्रक्रिया के बाद पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा।

16. जब ये सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो 10 से 15 दिन बाद पासपोर्ट बनकर आपके पास Speed Post के जरिये पहुंच जाएगा।

तो अब घर बैठे पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने का प्रोसेजर इतना आसान हो गया है, कि आप कभी भी बेहद ही आसानी से एप्लीकेशन भर अप्लाई कर सकते है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds