Trending

बॉलीवुड के इन दिग्गज सितारों को नही मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 22 Jan 2024, 12:00 AM | Updated: 22 Jan 2024, 12:00 AM

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है और 22 जनवरी को राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी संपन्न हुआ. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी ने की और अब राम लला इसी भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. इस कार्यक्रम में जहाँ बॉलीवुड के कई सितारे आये थे तो वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था.

Also Read-नाम, बैडमिंटन, पहला शो, पति और बॉयफ्रेंड ! जानिए टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से जुड़े सीक्रेट. 

 इन स्टार्स को नही मिला था न्योता 

जानकारी के अनुसार, रानी पद्मावती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका और उनके पति रणबीर को भी अयोध्या आने का निमंत्रण नहीं मिला था. इसी के साथ कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं दिया गया था. इसी के साथ बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोडूसर  करण जौहर को भी सरकार की तरफ से न्योता नहीं नहीं मिला था.

वहीं  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता जिन सितारों को नहीं मिला, उसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, सैफ अली खान-करीना और आमिर खान का नाम भी शामिल है. इसी के साथ कई सलमान खान भी इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे. वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शाहरुख खान को नहीं बुलाया गया था.

इसी के साथ कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री को राम मंदिर का न्योता मिला था लेकिन वह जाएंगे नहीं। उनका कहना है कि वह 22 जनवरी को भारत में नहीं रहेंगे। इस कारण वह इस मौके पर शामिल नहीं हो पाएंगे.

ये स्टार्स हुए शामिल

आपको बता दें, जहाँ इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े दिग्गज लोग शामिल हुए तो वहीं बॉलीवुड से कंगना रनौत, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, श्रेया घोषा, कैलाश खेर, शंकर महादेवन, अनूप जलोटा, सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने को भी न्योता भेजा गया है. और इन्हें ज़्यादातर स्टार्स इस कार्यक्रम में नजर आये.

Also Read-सिल्क स्मिता : साउथ की वो दिग्गज एक्ट्रेस जिनके लिए निर्माता और सितारे करते थे तारीखों….

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds