कार्तिक ही नहीं इन सितारों को भी फिल्मों से किया गया है बाहर, लिस्ट में सुशांत से लेकर ऐश्वर्या तक कई बड़े नाम शामिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 18 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 18 Apr 2021, 12:00 AM

प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों काफी बुलंदियों पर हैं। कार्तिक के पास कई बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स है। लेकिन इस वक्त वो बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। 

कार्तिक का कटा दोस्ताना-2 से पत्ता

कार्तिक आर्यन का पत्ता करण की फिल्म दोस्ताना 2 से कट गया। यही नहीं कार्तिक को करण जौहर के धर्मा प्रोडेक्शन से भी बैन कर दिया गया है। जिसका मतलब ये है कि वो अब आगे आने वाले समय में भी करण जौहर के साथ काम नहीं कर पाएंगे। कार्तिक फिल्म के लिए 20 दिनों की शूटिंग कर चुके थे, इसी बीच उनको दोस्ताना 2 से निकाला गया। इसके पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि कार्तिक के साथ डेट्स को लेकर कुछ दिक्कतें हो रही थीं। इसके अलावा एक्टर को स्क्रिप्ट से भी कुछ समस्याएं थीं, जिसके चलते उन्हें बीच फिल्म से हाथ धोना पड़ा। 

वैसे कार्तिक ऐसे पहले बड़े एक्टर नहीं है, जिनको इस तरह से किसी फिल्म से निकाला गया है। इसके अलावा भी कई बड़े सितारों के साथ ऐसा हो चुका है। लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई बड़े नाम शामिल है, जिनको अलग अलग वजहों से मूवीज से निकाला गया। आइए आज हम आपको इन नामों के बारे में बताते हैं…

सुशांत को ऑफर हुई थीं Half Girlfriend

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ साल 2017 में आई थीं। ये फिल्म अर्जुन कपूर से पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थीं। लेकिन बाद में उनको मूवी से बाहर कर दिया गया। खुद चेतन भगत ने इसका खुलासा किया था। 

जिया खान को इस फिल्म से निकाला गया

एक्ट्रेस जिया खान को 16 साल की उम्र में इमरान हाशमी की ‘तुमसा नहीं देखा’ फिल्म के लिए साइन किया गया था। फिल्म की कुछ दिनों की शूटिंग भी हो गई थीं, लेकिन बाद में जिया को फिल्म से निकाल दिया गया। दरअसल, अनुराग बसु का ऐसा मानना था कि उस रोल के लिए जिया बहुत छोटी थीं। जिया को फिल्म से निकाले जाने के बाद उस किरदार को दिया मिर्जा ने निभाया था।

ऐश्वर्या के हाथों से गई ये फिल्म

करीना कपूर की फिल्म ‘हीरोइन’ में पहले ऐश्वर्या राय नजर आने वाली थीं। उन्होनें मूवी के लिए 10 दिनों की शूटिंग भी कर ली थीं। लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते ऐश्वार्य को ये मूवी छोड़नी पड़ीं। इसके अलावा रानी मुखर्जी की फिल्म ‘चलते चलते’ से भी इसी तरह ऐश्वर्या का पत्ता कटा था। 

साइना के लिए पहले श्रद्धा हुई थी फाइनल

हाल ही में मशहूर बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक आई है। फिल्म में परिणीति साइना के रोल में नजर आ रही हैं। लेकिन परिणीति से पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया था। 

तारा को ऑफर हुई थी कबीर सिंह

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने काफी धमाल मचाया। मूवी लोगों को खूब पसंद आई थीं। मूवी में प्रीति का रोल कियारा आडवाणी से पहले तारा सुतारिया को ऑफर हुआ था। लेकिन इसके लिए बात नहीं बन पाई और फिल्म में इस किरदार को कियारा ने निभाया। 

आलिया भट्ट को मिली थीं राब्ता

आलिया भट्ट को फिल्म ‘राब्ता’ ऑफर हुई थीं। बाद में डेट्स की कमी के चलते मेकर्स ने आलियो को फिल्म से बाहर कर दिया और कृति सेनन को ये मूवी मिलीं। फिल्म में कृति के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। 

रणबीर ने जोधा अकबर से धोया हाथ

एक्टर रणबीर कपूर भी रिजेक्शन का शिकार हुए हैं। ‘जोधा अकबर’ फिल्म के लिए पहले मेकर्स ने रणबीर को ही अप्रोच किया था। हालांकि बाद में बात नहीं बन पाई और ये रोल जाकर मिला ऋतिक रोशन को। 

…तो करीना करती इस फिल्म से डेब्यू

करीना कपूर खान को फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ऑफर हुई थीं। वो इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही थीं, लेकिन ये संभव नहीं हो पाया और बाद में अमीषा पटेल की झोली में मूवी जाकर गिरी। ऋतिक और अमीषा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद करीना कपूर ने ‘रिफ्यूजी’ मूवी के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की।

कंगना ने सोनू सूद को मणिकर्णिका से निकाला

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी 2019 में आई थीं। इस मूवी में सोनू सूद को एक अहम किरदार निभाना था। लेकिन कंगना का सोनू सूद के साथ कुछ मतभेद हुआ, जिसके चलते एक्टर को फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसके बाद वो रोल जाकर मिला जीशान अय्यूब को।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds