Trending

ये है दिल्ली में रात में घूमने के लिए 5 अच्छी जगहें जहाँ आप भी जाना चाहेंगे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Sep 2024, 12:00 AM | Updated: 12 Sep 2024, 12:00 AM

यादि आप भी दिल्ली जैसे बड़े शहर में रहते हैं और आप भी रात में घूमने का शौक रखते हैं, आपको भी इधर-उधर, नई जगह जाना पसंद है. तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दिल्ली की उन दिलचस्प जगहों के बारे में बताते है, जहाँ अक्सर चहल-पहल देखने को मिलती है. यहां कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जो 11 बजे के बाद भी खुली रहती हैं. यहां आप अपने दोस्तों के साथ हैंग आउट कर सकते हैं.

इंडिया गेट (India gate)

वैसे दिलवालों की दिल्ली एक ऐसी जगह है, जो कभी सोती नहीं। यहाँ रात-दिन चहल-पहल देखने मिलती है. अक्सर लोग रात में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान करते हैं, जिसका अलग ही मजा है. शांति में बिना किसी को दिक्कत पहुंचाए हैंग आउट करने में जो आनंद है, वो आपको शायद ही कहीं और देखने को मिलेगा. वैसे तो दिल्ली में घूमने की कई जगहें हैं, लेकिन इंडिया गेट उन अद्भुत स्थानों में से एक है जहाँ गर्व और सुंदरता का मेल होता है. यह शानदार स्मारक राजसी ढंग से खड़ा है, जो दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

India Gate
Source: Google

पंडारा रोड (Pandora Road)

ये भी काफी जाना-माना नाम है. अक्सर यहाँ रातों में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है. यह दिल्ली के देर रात तक खुले रहने वाले इलाकों में से एक है. पंडारा रोड आधी रात को खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक केंद्र है. यहाँ आप एक शानदार डिनर का आनंद ले सकते हैं, साथ ही फैमिली पार्टी भी कर सकते है. इसके अलावा यहाँ एक ऐसी जगह भी है, जहां आधी रात में महिलाएं कपड़ों का बाजार लगाती हैं और लोग टॉर्च जलाकर सामान खरीदते हैं.

Pandora road
Source: Google

ब्लू बार (Blu Bar)

दिल्ली का ताज पैलेस होटल में स्थित ब्लू बार शहर के सबसे अच्छे क्लबों में से एक है. बेहतरीन रोमांटिक माहौल के साथ-साथ बेहतरीन सेवाओं के कारण यह जगह पार्टी और कपल्स के के लिए घूमने लायक है. सबसे अच्छे होटल बार में से एक ‘द ब्लू बार’ ने अपनी शान और अपने मिश्रण के लिए काफी नाम कमाया है. इस बार के इंटीरियर डिजाइन की बात करें तो वह काफी शानदार है. ये होटल 5 स्टार की रैंक में आता है.

Blu Bar
Source: Google

मूलचंद (Moolchand)

दिल्ली का मूलचंद, यहाँ सबसे ज़्यादा क्राउड देखने को मिलता है. यह एक लोकप्रिय जगह है, जहां का परांठा सुबह के 5 बजे तक सर्व किया जाता है. खैर आपको अपने दोस्तों के साथ अगर रात में हैंगऑउट करना है, तो आप इस जगह के बारे में भी सोच सकते हैं.

Moolchand
Source: Google

हौज खास (Hauj Khas)

यह एक ऐसा इलाका है जहाँ काफी बड़ी संख्या में कपल्स या यंगस्टर्स का ग्रुप देर रात तक पार्टी करने आते हैं. यहाँ कई हैंगआउट स्पॉट हैं जैसे कि हौज़ खास सोशल, द लिविंग रूम और इम्परफेक्टर शोर, जो रात 1 बजे तक खुले रहते हैं.

Hauj Khas
Source: Google

Also Read: 24 Seven आउटलेट्स के बंद होने के पीछे ये थी वजह, अब ‘द न्यू शॉप’ बैनर के तहत मार्केट में करेगी वापसी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds