Trending

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 24 Mar 2023, 12:00 AM

बॉलीवुड में जहाँ आये दिन नए रिश्ते बनने और कुछ पुराने रिश्तों के टूटने की खबर आती है तो वहीं बॉलीवुड के कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पसंद से शादी करी लेकिन कुछ समय बाद उनका प्यार और शादी का रिश्ता खत्म हो गया. जहाँ बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस ने शादी के बाद तलाक लिया और दूसरी शादी करके नयी ज़िन्दगी की शुरुआत करी तो वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी है जिन्होंने तलाक हो जाने के बाद दूसरी शादी नही की और अभी तक अकेले ही लाइफ गुजार रही हैं. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड की वो कौन-सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने तलाक हो जाने के बाद दूसरी शादी नही की. 

Also Read- Pathaan से पहले भी डिलीट हो चुके हैं शाहरुख खान की इन फिल्मों के सीन, बदल सकती थी कहानी.

अमृता सिंह (Amrita Singh)

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी — Nedrick News

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अमृता सिंह का. अमृता सिंह ने परिवार और दुनिया के खिलाफ जाकर सैफ अली खान (Amrita Singh and Saif Ali Khan) से शादी करी पर शादी के 13 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया. जहाँ अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी करी तो वहीं अमृता सिंह अकेले ही अपने 2 बच्चों के सहारे जिंदगी अकेले बीता रही है. 

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor)

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी — Nedrick News

इस लिस्ट में दूसरा नाम है करिश्मा कपूर का. करिश्मा कपूर अपने दौर की सुपरहिट एक्ट्रेस थी उनकी कई सारी फ़िल्में हिट रही और इस दौरान उनकी सगाई अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन (Karishma Kapoor and Sanjay Kapoor) से हुई लेकिन ये सगाई टूट गयी और सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली. लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया . साल 2016  ये दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. इसके बाद जहाँ संजय ने तीसरी शादी करी तो वहीं करिश्मा अब तक अपने बच्चों के साथ अकेले जिंदगी काट रही हैं. 

मनीषा कोइराला (Manisha Koirala)

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी — Nedrick News

इस लिस्ट में तीसरा नाम है मनीषा कोइराला का. मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी पर उनकी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 2 साल बाद दोनों मनीषा और सम्राट (Manisha Koirala and Samrat) अलग हो गए. शादी टूट जाने के बाद मनीषा ने दूसरी शादी नहीं करी वो आज भी अकेले जिंदगी बिता रही है. 

महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary)

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी — Nedrick News

चौथा नाम है महिमा चौधरी का. महिमा अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस रही लेकिन इनकी शादीशुदा ज़िन्दगी अच्छी नहीं रही. महिमा चौधरी ने आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी (Mahima Chaudhary and Bobby Mukherjee) से शादी की थी और फिर उनकी एक बेटी हुई लेकिन इसके बाद उनकी शादी टूट गई और अब तलाक के बाद महिमा अब तक सिंगल मदर बनकर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. 

संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी — Nedrick News

तलाक के बाद शादी नहीं करने की इस लिस्ट संगीता बिजलानी का नाम भी है. सगीता बिजलानी का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा लेकिन इन दोनों का रिश्ता किसी मुकाम पर नहीं पहुंचा. जहाँ सलमान खान सिंगल रह गये तो वहीं एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन (Sangeeta Bijlani and Mohammad Azharuddin) से निकाह किया लेकिन कुछ समय बाद संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन का तलाक हो गया था जिसके बाद उन्होंने अब तक दूसरी शादी नहीं की है.

पूजा भट्ट (pooja bhatt)

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी — Nedrick News

वहीं  इस लिस्ट में पूजा भट्ट का नाम भी  है. पूजा भट्ट ने बॉलीवुड में कई सारी फिल्मों में काम किया. पूजाभट्ट ने मनीष मखीजा से शादी करी थी पर कुछ समय बाद इन दोनों का तलाक हो गया और इसके बाद पूजा भट्ट ने दोबारा शादी नहीं करी और वो अभी भी अकेले रह रही है. 

रश्मि देसाई “(Rashmi Desai)

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, अकेले जी रही ज़िन्दगी — Nedrick News

इसी के साथ टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी अकेले रह रही है. रश्मि देसाई टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रही. रश्मि देसाई ने नंदीश संधू से शादी करी पर 4 साल बाद इनका रिश्ता टूट गया और रिश्ता टूट जाने के बाद और रश्मि ने किसी से रिश्ता नहीं जोड़ा. 

Also Read- जब सलमान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- ‘बुरे सपने जैसा था साथ.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds