Trending

धर्मेंद्र प्रधान से लेकर संबित पात्रा तक, ओडिशा के सीएम की रेस में ये 5 नाम सबसे आगे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Jun 2024, 12:00 AM | Updated: 06 Jun 2024, 12:00 AM

लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा कर लिया है, जबकि साल 2000 से ओडिशा की सत्ता पर काबिज बीजेडी इस बार सिर्फ 51 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस ने 14 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) ने एक सीट जीती है, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी साबित हुए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है। सीएम की रेस में कई नेताओं के नाम आगे आ रहे हैं, जिनमें से 5 नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

और पढ़ें: जीतकर भी हार गयी बीजेपी! 7 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी हुआ सफाया 

नवीन पटनायक ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राज्य में पार्टी का 24 साल का शासन खत्म हो गया। पटनायक ने राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा सौंपा।

अब बात करते हैं कि बीजेपी से मुख्यमंत्री कौन होगा, तो मुख्यमंत्री की लिस्ट में पांच नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। बीजेपी कुछ चुनिंदा नामों पर विचार कर रही है, जिसमें पहला नाम गिरीश चंद्र मुर्मू का है जो सीएजी यानी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक हैं।

गिरीश चंद्र मुर्मू

गिरीश चंद्र मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके साथ काम कर चुके हैं और उनकी कोर कमेटी में उनके पसंदीदा और करीबी माने जाते हैं। बीजेपी की जीत से पहले ही उनका नाम कमेटी में शामिल कर लिया गया था। हालांकि, उनके नाम को लेकर बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

धर्मेंद्र प्रधान का नाम

इस कड़ी में दूसरा नाम है धर्मेंद्र प्रधान का जो मोदी सरकार में बतौर केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से गिने जाते हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा चुनाव 2024 में संबलपुर लोकसभा सीट जीती है। धर्मेंद्र प्रधान मोदी कैबिनेट में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री हैं।

मनमोहन सामल

ओडिशा में मुख्यमंत्री की दौड़ तीसरा चौथा नाम मनमोहन सामल का है जो ओडिशा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ओडिशा चुनाव में उनकी बड़ी भूमिका है।

संबित पात्रा

संबित पात्रा भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। संबित पात्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। संबित पात्रा बीजेपी के साथ-साथ ओडिशा और देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

लक्ष्मण बाग

सीएम पद की दौड़ में जो पांचवा नाम सामने आया है वो है लक्ष्मण बाग का, जिन्होंने कांटाबांजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को करीब 16 हजार वोटों से हराया है। उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यही वजह है कि उनका नाम भी टॉप 5 नामों में शामिल है।

और पढ़ें: क्या ओवर-कॉन्फिडेंस की वजह से BJP ने खोई अयोध्या, हार की वजह बने ये 5 कारण 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds