मिल गया पाताल लोक का रास्ता! यूट्यूबर ने अंडरग्राउंड नजारे को अपने कैमरे में किया कैद, नजारा देख हैरान रह जाएंगे आप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Sep 2024, 12:00 AM | Updated: 22 Sep 2024, 12:00 AM

हमारे पवित्र ग्रंथों में पाताल लोक के बारे में कई तरह की कल्पनाएं हैं। लेकिन क्या कभी किसी ने पाताल लोक को देखा है? जाहिर है, पाताल लोक जीवित प्राणियों के लिए दुर्गम है। क्योंकि यहां राक्षस रहते हैं और पाताल लोक धरती की सतह से कई फीट नीचे है। इसके विपरीत, देवता आकाश में निवास करते हैं और मनुष्य पृथ्वी पर रहते हैं। हालांकि, अगर आप पाताल लोक के बारे में जानने के लिए बेताब हैं, तो एक YouTuber ने आपकी इच्छा पूरी कर दी है। दरअसल पाताल लोक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद ऐसा लगता है मानो आप सचमुच पाताल लोक की भूमिगत दुनिया में आ गए हों।

कुछ युट्यूबर्स जमीन में एक छोटे से छेद के माध्यम से जमीन में प्रवेश करते हैं, हालांकि उनमें से कई जल्दी ही पछताने लगते हैं। बाहर निकलना भी चुनौतीपूर्ण है। अंदर एक भयानक दृश्य भी दिखाई देता है। आइये आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।

और पढ़ें: विवाहित महिलाएं अपनी मांग में क्यों लगाती हैं सिंदूर? जानें इससे जुड़ी मान्यताएं और इतिहास

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @60saniyedebilimm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  इस वीडियो का कैप्शन है, वैज्ञानिकों को संकरी गुफाओं की खोज में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। संकरी जगहों में प्रवेश करना काफी मुश्किल होता है। यहां घुप अंधेरा होता है और ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेना भी मुश्किल होता है।

वीडियो में दिखा खौफनाक नजारा

आप खुद इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की पहाड़ पर बने छोटे से छेद में फंसी हुई है। वो बाहर नहीं निकल पा रही है और न ही उसका हेलमेट उसे जमीन के अंदर जाने की इजाजत दे रहा है। ऐसे में वो अपना हेलमेट उतार देती है। इसके बाद बड़ी मुश्किल से वो अंदर जाती है। जमीन के नीचे ‘पाताल लोक’ जैसी इस गुफा में एक और आदमी नजर आता है, जिसके गले तक पानी भरा हुआ है। अचानक पानी का स्तर बढ़ जाता है, तो उसका चेहरा भी डूब जाता है। ये बेहद भयानक नजारा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karsten Robert (@losthistorie)

गुफा के अंदर का नजारा है बेहद डरावना

इसके बाद वह किसी तरह आगे बढ़ता है और उसके सामने एक छोटा सा रास्ता दिखाई देता है। वह अंदर रेंगता है, हालांकि ऐसा लगता है कि अंदर जाना बेहद असंभव है। इस बीच एक लड़की कैमरा लेकर गुफा में घुसती है। उसका पूरा शरीर रगड़ खा रहा है। फिर रेंगने वाला गुफा के दूसरी तरफ अपना रास्ता बनाने में कामयाब हो जाता है, जहां एक सहायक कर्मचारी उसका इंतजार कर रहा होता है। हेलमेट पहनी महिला भी उसके पीछे-पीछे बाहर निकलती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप सुनकर चौंक जाएंगे कि इस वीडियो को महज दो दिन में 4 करोड़ 95 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही लाखों लोगों ने लाइक किया है

वीडियो के कमेंट में लोगों ने जताई चिंता

वीडियो पर कमेंट करते हुए डेनियल रूसो नाम के शख्स ने लिखा है कि ऐसा लगता है कि इन लोगों को अपनी जिंदगी प्यारी नहीं है, ऐसा क्यों? अमेरिका में एक घर है जो उल्टा पड़ा है। इसमें एक शख्स फंस गया था और उसे फायर ब्रिगेड भी वहां से नहीं निकाल पाई। ऐसे में उसकी मौत हो गई। ऐसे में इतना खतरनाक काम करने की क्या जरूरत थी? मेकडेम नाम के यूजर ने लिखा है कि इसके लिए वाकई एक खास हिम्मत की जरूरत होती है, जो मुझमें नहीं है।

यूजर्स को सताई चिंता

लिंडसे नाम की यूजर ने कमेंट किया है कि अगर ये लोग अंदर ही फंसे रहे तो क्या होगा? वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि मेरे जैसे क्लॉस्ट्रोफोबिक व्यक्ति को ये रील क्यों मिली? आपको बता दें कि क्लॉस्ट्रोफोबिया एक तरह का डर, एक तरह का एंग्जाइटी डिसऑर्डर है, जो किसी भी व्यक्ति को हो सकता है।

और पढ़ें: बर्गर के शौकीन हैं तो इस बर्गर के बारे में जानने के बाद आपको होने लगेगी फास्ट फूड से नफरत, स्टफिंग की जगह होता है मच्छरों का इस्तेमाल

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds