T20 World Cup 2026: बीती रात करोड़ों देशवासियों की धड़कनें थमी हुई थीं और सबकी नजरें सिर्फ भारत-न्यूजीलैंड (India-New Zealand) के फाइनल मुकाबले पर टिकी थीं। सांसें रोक देने वाले इस मैच में जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, पूरा देश जश्न में डूब गया। ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि भारत ने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती और पहली बार अपने ही घर में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
Also Read: Dhurandhar 2: का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, हीरो-विलेन की भिड़ंत देख फटी रह जाएंगी आंखें!
चैंपियन टीम भारत को मिला करोड़ों का इनाम
इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की जमकर बारिश हुई है। आईसीसी (ICC) (International Cricket Council) ने इस बार टूर्नामेंट के लिए 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड प्राइज पूल रखा था। गौरतलब है कि यह इनामी राशि पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। आमतौर पर यह रकम पहले Board of Control for Cricket in India (BCCI) को दी जाती है और बाद में खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में बांटी जाती है।
खाली हाथ नहीं लौटी न्यूजीलैंड
फाइनल में हारने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम खाली हाथ नहीं लौटी। रनर-अप रहने पर उसे 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई।
सेमीफाइनल तक पहुंची टीमों को दी गई प्राइज मनी
बता दें कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली England men’s national cricket team और South Africa national cricket team को भी अच्छी रकम मिली। दोनों टीमों को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई।
Also Read: Ram Rahm Bail News: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्रकार की हत्या के आरोप से गुरमीत राम रहीम को किया बरी
सिर्फ विजेता ही नहीं, सुपर-8 की टीमों पर भी मिला इनाम
सुपर-8 राउंड तक पहुंचने वाली टीमों को भी ICC ने इनाम दिया। इसमें Zimbabwe national cricket team, Pakistan national cricket team, Sri Lanka national cricket team और West Indies cricket team शामिल रहीं। इन सभी टीमों को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये मिले।
ग्रुप स्टेज टीमों का इनामी हिस्सा
इस बार ICC ने सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इनाम दिया। इनमें Afghanistan national cricket team, Australia national cricket team, Canada national cricket team, Ireland cricket team, Italy national cricket team, Namibia national cricket team, Nepal national cricket team, Netherlands national cricket team, Oman national cricket team, Scotland national cricket team, United Arab Emirates national cricket team और United States national cricket team शामिल हैं। इन सभी टीमों को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये मिले।
टूर्नामेंट के ‘किंग’ बने संजू सैमसन
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज Sanju Samson को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारत की इस जीत ने क्रिकेट फैंस को जश्न मनाने का बड़ा मौका दिया और टीम इंडिया ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि वह टी20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। आपके हिसाब से इस पूरे टूर्नामेंट में भारत का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी कौन रहा?
