थप्पड़ से स्वयंवर तक…राखी सावंत की कंट्रोवर्सियल लव अफेयर की कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 27 Mar 2023, 12:00 AM

राखी सावंत, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो परदे पर अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि रियल लाइफ में हुए ड्रामे की वजह से सुर्ख़ियों में रही. ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी हर दिन नए किस्से के साथ मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी रहती है और ऐसा ही लव अफेयर को लेकर भी है. उनकी जिंदगी में कई लोग आए जिसके बाद लगा कि अब शादी के ड्रामे का अंत हो जायेगा लेकिन कभी स्वयंवर रचाने वाली कभी दीपक कलाल के साथ शादी का ऐलान करने वाली और तो कभी कोर्ट मैरिज के सर्टिफिकेट के साथ नजर आई राखी को छठी बार प्यार हुआ लेकिन लेकिन हर बार हुआ सिर्फ  ड्रामा…(Rakhi Sawant controversies)

Also Read- ये हैं पाकिस्तान की सबसे रईस अभिनेत्री.

अभिषेक से हुआ था राखी का पहला प्यार 

थप्पड़ से स्वयंवर तक...राखी सावंत की कंट्रोवर्सियल लव अफेयर की कहानी — Nedrick News

सबसे पहले राखी सावंत अभिषेक अवस्थी की वजह से चर्चा में रही. राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी दोनों ने एक- दूसरे को लंबे समय तक डेट किया. और साथ ही इस कपल में नच बलिए जैसे शो का हिस्सा भी लिया. इन दोनों को पयर कुद्ध इस कदर था कि मीडिया में बने रहने के लिए राखी ने सबके सामने अभिषेक को थप्पड़ तक मार दिया था लेकिन कुछ समय बाद ये दोनों अलग हो गए.

स्वयंवर में रचाई शादी 

थप्पड़ से स्वयंवर तक...राखी सावंत की कंट्रोवर्सियल लव अफेयर की कहानी — Nedrick News

इसके बाद साल 2009 में एक्ट्रेस राखी सावंत ने रियेलिटी शो के जरिए स्वयंवर रचाया और इस स्वयंवर में उन्होंने एनआरआई इलेश पारुंजवाला को पसंद किया और बाद में इलेश से सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में राखी ने खुद ही राहें अलग कर लीं. वहीं उन्होंने खुलासा किया कि यह सगाई उन्होंने पैसों के लिए की थी.

दीपक कलाल के साथ किया शादी का ऐलान 

थप्पड़ से स्वयंवर तक...राखी सावंत की कंट्रोवर्सियल लव अफेयर की कहानी — Nedrick News

इलेश के बाद राखी सावंत का सबसे अजीबो गरीब रिश्ता बना वो रिश्ता जुड़ा तो यू-ट्यूबर दीपक कलाल के साथ.  इन दोनों ने मीडिया के सामने एक दूसरे से शादी का ऐलान किया और शादी की डेट 31 दिसंबर 2018 फाइनल की साथ ही वेन्यू तय कर लिया. इसी के साथ दोनों ने लाइव हनीमून मनाने का भी एलान किया. हालांकि ये शादी हो नहीं पाई और ये महज एक पब्लिसिटी स्टंट साबित हुआ. (Rakhi Sawant affairs)

रितेश से करी गुपचुप तरीके से शादी 

थप्पड़ से स्वयंवर तक...राखी सावंत की कंट्रोवर्सियल लव अफेयर की कहानी — Nedrick News

इसके बाद राखी की की लाइफ में रितेश की एंट्री हुई. बिग बॉस 15 में राखी और रितेश का जलवा देखने को मिला था, राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से रितेश से शादी रचाई थी और इस बात का जिक्र उन्होंने बिग बॉस शो में कई बार किया.  लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आते ही ये रिश्ता टूट गया. बाद में खबरें आई थी किं रितेश पहले से शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता भी थे और इस शादी का ड्रामा भी खत्म हो गया. 

आदिल से की कोर्ट मैरिज 
थप्पड़ से स्वयंवर तक...राखी सावंत की कंट्रोवर्सियल लव अफेयर की कहानी — Nedrick News

राखी (Rakhi Sawant controversial love affairs) के इस शादी के ड्रामे के अगला किरदार था आदिल खान दुर्रानी का.  रितेश के बाद राखी आदिल खान दुर्रानी के संग प्यार,शादी के सर्टिफिकेट के साथ चर्चा में आई. राखी से 6 साल छोटे आदिल ने राखी को सोशल मीडिया पर प्रपोज किया. जिसके बाद उनकी और आदिल की कुछ तस्वीरें वायरल हुई जिसमें वो हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए नजर आये. कपल ने बाते कोर्ट मैरिज की है और इन दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों के गले में वरमाला नजर आ रही है. लेकन कुछ समय बाद ये शादी भी एक ड्रामा निकली.

Also Read- क्यों शत्रुघ्न सिन्हा-अमिताभ बच्चन की दोस्ती में आई खटास

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds