जब पहली पत्नी के अफेयर के बाद बिखर गई थीं Dinesh Karthik की जिंदगी, फिर ऐसे आया लाइफ में टर्निंग प्वाइंट!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 21 Apr 2022, 12:00 AM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसा टूर्नामेंट है, जो खिलाड़ियों की किस्मत चमका सकता है। वहीं ये टूर्नामेंट कई खिलाड़ियों को दूसरा मौका भी देता है। ऐसा ही कुछ IPL 2022 में भी देखने मिल रहा है। जिन खिलाड़ियों का करियर लगभग खत्म माना जा रहा था, वो अब IPL 2022 में जबरदस्त प्रदर्शन कर खुद को साबित कर रहे हैं। 

ऐसा ही लिस्ट में एक नाम दिनेश कार्तिक का हैं। दिनेश कार्तिक IPL-15 में कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। वो इस बार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम से जुड़े हैं। वो बड़े ही शानदार अंदाज में RCB के लिए मैच फिनिश करते नजर आ रहे हैं। बतौर फिशिनर अब तक 7 मुकाबलों में कार्तिक 210 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ऊपर का है। अब तक टूर्नामेंट में वो केवल एक ही बार आउट हुए। 

कार्तिक के इस प्रदर्शन के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें भी जगने लगी हैं। हालांकि कार्तिक का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। कुछ साल पहले दिनेश कार्तिक ने अपने लाइफ में बेहद ही बुरे पलों को देखा है। कुय़ समय पहले कार्तिक डिप्रेशन में चले गए थे और सुसाइड तक करने की सोचने लगे थे। पत्नी और साथी खिलाड़ी से धोखा मिलने के बाद उनकी ऐसी हालत हो गई थीं। वो टीम इंडिया से बाहर हो गए और उनका करियर लगभग खत्म ही माना जा रहा था। हालांकि इन सबके बीच उनकी सबसे मजबूत ढाल बनी दीपिका, जिन्होंने एक बार फिर दिनेश कार्तिक की जिंदगी को बदल दिया। आइए आज कार्तिक की इस पूरी स्टोरी पर एक बार नजर डाल लेते हैं…

मुरली विजय संग वाइफ का अफेयर

2007 से 2011 के बीच का समय था, जब एमएस धोनी के बाद दिनेश कार्तिक ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया के दूसरे ऑप्शन हुआ करते थे। जब कभी धोनी मैच नहीं खेलते, तो उनकी जगह कार्तिक लेते थे। घरेलू क्रिकेट में भी वो जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे थे, जिसकी वजह से दिनेश कार्तिक को तमिलनाडु टीम का कप्तान भी बनाया गया। सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि एक झटके में ही सबकुछ तबाह हो गया।

दिनेश कार्तिक ने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थीं। लेकिन कुछ साल के बाद ही निकिता का अफेयर शुरू हो गया  कार्तिक के अच्छे दोस्त और टीम के साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ। तब तमिलनाडु टीम से सारे खिलाड़ियों को निकिता और मुरली विजय के अफेयर के बारे में पता था, सिवाए कार्तिक के। इसके बाद निकिता प्रेग्नेंट हो गई। वो मुरली के बच्चे की मां बनने वाली थीं। 

अचानक एक दिन कार्तिक को इस सच्चाई के बारे में पता चला। जिसके बाद निकिता और कार्तिक अलग हो गए। दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद निकिता, मुरली विजय के साथ रहने लगीं। इस दौरान जहां मुरली विजय का करियर ग्राफ बढ़ने लगा। वो IPL में CSK की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। यही नहीं उनका सलेक्शन टीम इंडिया में भी हो गया। 

डिप्रेशन में चले गए थे कार्तिक 

वहीं दूसरी ओर इस दौरान दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन खराब होने लगा। उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया गया। यही नहीं तमिलनाडु की कप्तानी तक उनके हाथों से चली गई और उनकी जगह मुरली विजय को ही टीम की कमान मिली। 

इन सबसे कार्तिक इनका प्रभावित हुए कि वो डिप्रेशन तक में चले गए। इस दौरान उन्हें सुसाइड तक के ख्याल आने लगे थे। कार्तिक ने तब ट्रेनिंग छोड़ दी थी और जिम भी जाना बंद कर दिया। फिर एक दिन उनके ट्रेनिर घर आए और कार्तिक की हालत देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कार्तिक से दोबारा ट्रेनिंग करने को कहा। जैसे-तैसे वो माने और फिर से जिम जाने लगे। 

दीपिका बनीं कार्तिक की ढाल

बस यही से शुरू हुआ दिनेश की लाइफ का टर्निंग प्वाइंट। जिम ने कार्तिक की मुलाकात हुई दीपिका पल्लीकल से। दिनेश और दोस्ती की यहीं से अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद कार्तिक ने दोबारा नेट्स पर प्रैक्टिस शुरू की और वो घरेलू क्रिकेट में भी रन बनाने लगे। इस दौरान हर मोड़ पर दीपिका उनके साथ रही। एक बार फिर दिनेश कार्तिक का सलेक्शन टीम इंडिया के लिए हुआ। IPL में भी कोलकाता टीम की कमान उन्हें मिली। 

इसके बाद दिनेश कार्तिक के हाथों से कोलकाता की कमान गई, वो तब  रिटायर होकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए ही खेलना चाहते थे। दीपिका इस दौरान प्रेग्नेंट हुईं और 2021 में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। कार्तिक ने खेलना बंद कर दिया और वो कॉमेंट्री करने लगे। 

कार्तिक पोएस गार्डन में एक घर खरीदना चाहते थे। लेकिन वो काफी महंगा था। इस दौरान दीपिका ने कहा कि वो दोनों मेहनत करेंगे और कार्तिक के इस सपने को पूरा करेंगे। मां बनने के बाद दीपिका ने स्कॉश खेलना शुरू किया और कार्तिक फिर से ट्रेनिंग में जुटे। इस दौरान उन्होंने कॉमेंट्री में भी हाथ आजमाया। फिर उन्होंने पोएस गार्डन में घर भी खरीदा।

टीम इंडिया में वापसी का सपना होगा पूरा?

अब IPL 2022 में वो RCB की ओर से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्तिक पहले से ही ये कह चुके थे कि वो टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं। अब जिस तरह IPL में वो परफॉर्म कर रहे हैं, उसके देखकर ऐसा लग भी रहा है कि कार्तिक का ये सपना पूरा हो सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds