Heart Attack ने ली एक और बड़े स्टार की जान, साउथ एक्टर पुनीत राजकुमार का हुआ निधन!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Oct 2021, 12:00 AM

पिछले महीने ही हमने हार्ट अटैक के देश हिंदी टेलीविजन जगत के एक मशहूर सितारे सिद्धार्थ शुक्ला को खोया था। सिद्धार्थ के अचानक हुए निधन ने उनके चाहने वालों समेत तमाम लोगों को हिला कर रख दिया था। चारों तरफ मातम पसर गया था। इस घटना को अभी ज्यादा दिन बीते नहीं कि इस बीच एक और दिल तोड़ने वाली खबर साउथ इंडस्ट्री से सामने आ गई। 

साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे। कम उम्र में उनका भी निधन हार्ट अटैक की वजह से हो गया। पुनीत 46 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनीत उस वक्त जिम में थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वो वर्कआउट कर रहे थे। जैसे ही उन्हें हार्ट अटैक आया, वो जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में पुनीत को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्हें ICU में एडमिट भी किया गया। लेकिन वो बच नहीं सके। पुनीत के निधन के वक्त उनके बड़े भाई और एक्टर शिवराजकुमार और यश हॉस्पिटल में ही मौजूद थे। 

पुनीत के यूं अचानक आई निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को तोड़कर रख दिया है। उनके निधन की खबर सुनते ही चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा है। वो अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक पाने को बेताब हैं। इसके चलते ही सरकार से इजाजत लेकर परिवार ने पुनीत पार्थिव शरीर को कांतीवारा स्टूडियो में रखने का फैसला लिया, जहां फैंस आखिरी दर्शन कर सकेंगे। 

पुनीत राजकुमार के निधन से एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री को एक और सदमा लगा। साउथ के तमाम सितारे समेत बॉलीवुड स्टार्स और खेल जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां भी पुनीत को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं। 

पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्म जगत के महान एक्टर रहे डॉ. राजकुमार के सबसे छोटे बेटे थे। पुनीत ने बतौर चाइल्ड एक्टर 1985 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 1986 में उन्होंने फिल्म बेट्टद हूवु के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। 

कर्नाटक में उनको लोग एक पावर स्टार के रूप में जाने जाने थे। उनकी एक फिल्म आई थीं ‘अप्पू’ जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म के साथ से ही वो अप्पू के नाम से भी काफी प्रसिद्ध हुए। अपने करियर ने पुनीत ने अब तक कुल 29 फिल्मों में काम किया था। उनको आखिरी बार फिल्म ‘सुवारत्थना’ में देखा गया था। दर्शकों ने इसमें भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया। इस साल की पुनीत की ये फिल्म रिलीज हुई थीं। पुनीत राजकुमार के दो बच्चे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds