Trending

कहां होंगे IPL 2022 के लीग और प्लेऑफ मैच? सौरव गांगुली ने BCCI की प्लानिंग को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 03 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Feb 2022, 12:00 AM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) को लेकर क्रिकेट के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। इस बीच आईपीएल कहां होंगे, इसको लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, BCCI इस बार टूर्नामेंट को लेकर भारत में ही कराने की प्लानिंग कर रहा है।  

इसको लेकर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ी अपडेट दी। गांगुली ने बताया कि बोर्ड इस साल IPL भारत में ही कराना चाहता है। इस बार मुंबई और पुणे में IPL के लीग राउंड के मुकाबले खेले जा सकते हैं। 

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में बताया कि IPL 2022 के लीग मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। ये सभी मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में होंगे। वहीं प्लेऑफ के मैचों के लिए मेजबान शहर और स्टेडियम के बारे में फिलहाल फैसला नहीं लिया गया। इस मुकाबलों के लिए रेस में अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सबसे आगे हैं। 

गांगुली ने कहा कि इस साल IPL का आयोजन भारत में ही होगा। अगर कोरोना के मामले बढ़ते नहीं तो ये तय हुआ है कि IPL देश में ही आयोजित किया जाएगा। 

गौरतलब है कि IPL 2020 और IPL 2021 का आधा सीजन यूएई में आयोजित हुआ था। जिसके चलते फैंस स्टेडियम में जाकर अपने इस पसंदीदा टूर्नामेंट का मजा नहीं उठा सकें। हालांकि इस बार पूरी संभावना है कि IPL का आयोजन भारत में ही कराया जाए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds