Sourav Ganguly Biopic: अगर ये कहा जाएं कि बॉलीवुड और क्रिकेट का चोली दामन का साथ है तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटर के रिश्ते और उनके शादियों की खबरें तो आम हो गई है, लेकिन अब फिर दौर शुरू हुआ है बायोपिक का। क्रिकेट फैंस अपने फेवरेट सितारों की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन लाइफ तक के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते है। ऐसे में बायोपिक से बेहतर क्या हो सकता है। अभी तक महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव जैसे भारत के सफल कप्तानों के बारे में बायोपिक तो आप देख ही चुके है लेकिन अब आपको भारत के एक और सफल कप्तान की बायोपिक जल्द देखने को मिलेगी।
जी हां, साल 1992 से लेकर 2008 तक भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे इंडियन टीम के एक्स कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक बनने जा रही है। जिसका नाम है दादा : द सौरव गांगुली स्टोरी’ । इतना ही नहीं इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कौन है इस फिल्म में दादा, और किसने निभाया है सौरव गांगुली का रोल। साथ ही कैसे खुद दादा ने कहा था अपनी बायोपिक के लिए फिट। अपने इस लेख में जानेंगे कि क्या है खास दादा फिल्म में।
बायोपिक में होंगे राजकमार राव
दरअसल सोशल मिडिया पर पिछले साल ही खबर आई थी कि लव रंजन और अंकुर गर्ग अपनी प्रोडक्शन कंपनी लव फिल्म्स के तहत सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने जा रहे है, जिसे चर्चित फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित कर रहे है। वहीं अप्रैल 2025 में जब सौरव गांगुली से पूछा गया था कि वो अपनी बायोपिक मेरी किसे दादा का रोल प्ले करते हुए देखना चाहते है तो उन्होंने बेहतरीन कलाकार राजकमार राव का नाम लिया था, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके रोल के साथ राव सही न्याय कर सकते है।
वहीं करीब एक साल के बाद अप्रैल 2026 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसमें दादा का रोल प्ले कर रहे दादा की अपनी फिस्ट चॉइस राजकुमार राव। शूटिंग शुरू होने की जानकारी खुद राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिसमें उन्होंने एक क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर की है. पोस्ट में लिखा गया- और यह शुरू होता है… वन एंड ओनली दादा।। इसके अलावा प्रोडक्शन टीम ने भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए लिखा -लाइट्स, कैमरा, क्रिकेट! ‘दादा’ की शूटिंग अब शुरू हो गई है।
सौरभ गांगुली के करियर की शुरुआत
वहीं डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडलर पर कोलकाता के ईडन गार्डनस के ‘सौरव गांगुली स्टैंड’ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-अपनी सीट लीजिए। अब दादा के फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक है कि उन्हें इस फिल्म में दादा से जुड़ी कौन सी नई और अनोखी बात पता चलेगी। वहीं दादा के संघर्षों को कितना समझने को मिलेगा। सौरभ गांगुली ने 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, और वो साल 2000 में इंडियन क्राइस्ट टीम के कप्तान चुने गए थे।
फिल्म की शूटिंग शुरू हुई
उन्होंने भारत को न केवल 2003 में लंबे समय के बाद वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया था बल्कि 49 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें से 21 में जीत हासिल की थी। टेस्ट और वनडे मिलाकर 18,575 रन बनाए और 38 शतक जड़े थे। उन्होंने नवंबर 2008 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, वहीं वो अक्टूबर 2019 से अक्टूबर 2022 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 39वें निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। जिन्होंने क्रिकेट में सुधार, महिला IPL जैसी टूर्नामेंट शुरू करके क्रिकेट में महिलाओं को भी सम्मान दिलाया। हालांकि दादा फिल्म की अभी शूटिंग शुरू हुई है, ये कब तक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी इसकी जानकारी अभी अनाउंस नहीं हुई है। लेकिन दादा के फैंस जरूर अब बेसब्री से उनकी बायोपिक देखने के लिए बेताब होंगे।





























