नौकरी करने की सलाह देने पर नाराज हुआ बेटा, पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर उतार दिया मौत के घाट!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 16 Apr 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में पिता और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करती हुई एक घटना सामने आई है। महोली थाना क्षेत्र के गिठिनी में एक बेटे ने बड़ी ही बेरहमी से अपने पिता का खून कर दिया। कुल्हाड़ी से हमला कर उसने पिता को मार दिया। पिता की गलती सिर्फ और सिर्फ इतनी थीं कि उन्होंने अपने बेटे को नौकरी करने की सलाह दे दी थी। उनकी इस बात से वो इतना गुस्से में आ गया कि कुल्हाड़ी से मारकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। 

जानकारी के मुताबिक गिठिनी के रहने वाले सुरेश चौधरी (60) खेती करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे बाहर रहते हैं और वहीं नौकरी करते हैं। वहीं तीसरा बेटा जिसका नाम महेश है, वो गांव में ही रहता है। महेश पढ़ाई छोड़ चुका था। ऐसे में उसके पिता ने उसे कहीं पर नौकरी करने की सलाह दी थी। उनकी इतनी ही बात से महेश नाराज हो गया था। 

इस बात को लेकर ही शनिवार को भी बाप और बेटे में विवाद हो गया। जो इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने महेश ने कुल्हाड़ी लेकर अपने पिता सुरेश पर ताबड़तोड़ हमले कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने बीच बचाव करने की कोशिश की। महेश ने उन पर भी हमला कर दिया। जब काफी शोर मचा तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और किसी तरह महेश पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। सुरेश की मौत हो चुकी थी। 

इसके बाद गांव के लोगों ने ‌पुलिस को घटना की सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी महेश को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि बेटे ने ही पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पहली नजर में ये मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds