Trending

जानिए देश के नए CDS लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के बारे में कुछ अहम बातें

[nedrick_meta]

जानिए कौन है लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड)

भारत के नए सीडीएस (CDS ) के पद के लिए लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को चुना गया है. जिसके बाद  लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. दरअसल, 8 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था और इस वजह से पद तब से खाली है. वहीं उनके निधन के साढ़े नौ महीने बाद इस पद के लिए लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को चुना गया है.

लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) का जीवन परिचय

लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) 40 सालों तक देश की सेवा कर चुके हैं. लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खड़गवासला और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से पढ़े हैं. और देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तरह ही नए सीडीएस लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान भी उत्तराखंड से ही हैं.
जानिए देश के नए CDS लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के बारे में कुछ अहम बातें — Nedrick News
वहीं 18 मई 1961 को जन्मे लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 1981 में भारतीय सेना के 11 गोरखा राइफ़ल्स में शामिल हुए थे. वहीं उन्होंने अभी तक कई कमांड संभाले हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में आतंक निरोधी ऑपरेशन का व्यापक अनुभव है. इसी के साथ मेजर जनरल के पद पर रहते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में नॉर्दर्न कमांड में इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली. बाद में लेफ़्टिनेंट जनरल के पद पर रहते हुए उन्होंने पूर्वोत्तर कोर का नेतृत्व किया.

रिटायरमेंट के बाद भी की सेवा

लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) सितंबर 2019 से मई 2021 यानी अपने रिटायरमेंट तक ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ़ रहे. वहीं इसके अलावा वे डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन के पद पर भी रह चुके हैं. लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने संयुक्त राष्ट्र के अंगोला मिशन में भी अपनी सेवाएं दी हैं और 31 मई 2021 को लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सेना से रिटायर हुए थे. वहीं सेना से रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मसलों पर अपना योगदान दिया.
जानिए देश के नए CDS लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के बारे में कुछ अहम बातें — Nedrick News

कई मेडल से किया गया सम्मानित

सेना में उनके विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है.


सीडीएस (CDS) का काम और ज़िम्मेदारियां

CDS एक ‘4 स्टार जनरल/ऑफिसर’ का पद है. सीडीएस की मुख्य ज़िम्मेदारियों में सेना, नौसेना और वायुसेना के कामकाज को देखना और देश की सैन्य ताक़त को और मज़बूत करना है. वहीं केंद्र सरकार के मुताबिक सीडीएस की ज़िम्मेदारी रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के तौर पर है. सीडीएस के अधीन तीनों सेनाओं के मामले आते हैं. वहीं सीडीएस की डिफ़ेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) और डिफ़ेंस प्लानिंग कमीशन (डीपीसी) जैसे महत्वपूर्ण रक्षा मंत्रालय समूहों में जगह होगी.






vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds