Trending

शिंजो आबे हार गए जिंदगी की जंग, चीन ने क्यों उगला जहर, जानें क्या है वजह…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 08 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 08 Jul 2022, 12:00 AM

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। शिंजो आबे को पश्चिमी जापान में एक कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान गोली मारी गई। उन पर शुक्रवार यानी 7 जून को गोली चलाई गई। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मौके पर भी चीन ने जापान के लिए कड़वाहट उगली है। और हमले के बाद दक्षिण पंथी के भड़काने की बात कही है। 

दरअसल, जापान में 7 जून को शिंजो आबे एक चुनावी भाषण दे रहे थे। तभी नारा शहर के पूर्व सैनिक ने शिंजो आबे पर गोली चलाई। पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शख्स ने शिंजो आबे पर गोली क्यों चलाई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। चीन इस घटना पर खुशी जता रहे है। वो गोली चलाने वालों को कथित हीरों बता रहे है। जापान को हुए इतने बड़े नुकसान के बाद भी चीन ने जहर उगला है। 

शिंजो आबे ने चीन पर ये कहा

जाहिर है कि 2020 के दौरान कोविड-19 जैसी महामारी से जूझते समय शिंजो आबे ही वो पहले नेता थे, जिन्होंने चीन को साफ तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। शिंजो आबे ने कहा था कि ये सच है कि कोरोना वायरस अक्टूबर 2019 में चीन के वुहान से पूरी दुनिया में कहर बरपाने लगा। जिसके बाद चीन को उनका ये बयान बिल्कुल नहीं भाया।

Also Read… जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ‘Shinzo Abe’ का निधन, बीच भाषण में एक शख्स ने मारी थी गोली!

ताइवान के खिलाफ बोले शिंजो

इसके साथ ही शिंजो हमेशा से ही ताइवान के खिलाफ भी बोलते देखे गए है। इसके अलावा शिंजो ने चीन को पड़ोसी देशों को ना डराने-धमकाने को साफ-साफ कहा था। साथ ही जमीनें हथियानी की नीति को छोड़ने की बात भी कही थी। उन्होंने आगाह करते हुए ये भी कहा था कि अगर इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरफ से अगर कोई मिलिट्री एक्शन लिया जाता है तो ये आत्मघाती साबित होने का पूरा आसार है।

आबे ने परखी थी चीन की नीति

गौरतलब है कि एशिया पैसिफिक पर चीन को रोकने के लिए दुनियाभर ने कोशिश की। लेकिन केवल शिंजो आबे ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अमेरिका के साथ एकजुट होकर क्वाड की शुरुआत की थी। शिंजो चीन को और उसकी नीतियों को परख चुके थे और जानते थे कि वो अपनी नीतियों को नहीं बदलना वाला। शिंजो आबे चीन की गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा से आवाज उठाते रहे है, जिसके कारण चीन शिंजो आबे से नाखुश रहा है।

घटना का वीडियो आया सामने

वहीं घटना का वीडियो एनएचके ने जारी किया है। वीडियो में शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है। साथ ही कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए नजर आ रहे है। 

बता दें कि शिंजो आबे को गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। ऐसे में वे जमींन पर गिर पड़े और खून बहने लगा। जिसके बाद शिंजो की बॉडी में किसी तरह की हलचल नहीं दिखी। अफरा-तफरी में शिंजो आबे को अस्पताल पहुंचाया गया। जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद आखिरकार शिंजो उनकी सांसे थम गई। इनके निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर छाई हुई है। शिंजो आबे ने 2012 से लेकर 2020 तक प्रधानमंत्री पद पर अपना कार्यभार बखूबी संभाला। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds