हंगामा-2, सुपर डांसर… राज कुंद्रा के साथ हुई इस कंट्रोवर्सी का शिल्पा के करियर पर भी पड़ेगा असर?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 21 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Jul 2021, 12:00 AM

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कुछ साल पहले तक ज्यादा लोग नहीं जानते थे। वो बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ शादी कर अचानक चर्चाओं में आ गए। शिल्पा और राज को लोग एक अच्छे और खुशहाल कपल के तौर पर देखते थे। दोनों की अक्सर फोटोज, वीडियोज भी सामने आती रहती थीं, जिसमें वो साथ में खूब मौज मस्ती करते नजर आते थे। 

जबरदस्त विवादों में घिरे राज-शिल्पा

लेकिन दो दिन पहले शिल्पा-राज विवादों में घिर गए। सोमवार को अचानक ही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया और इस दौरान उन पर जो आरोप लगे, वो काफी चौंका देने वाले थे। राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और उसका प्रचार करने के आरोप लगाए गए। मामले में राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। 

इस विवाद पर शिल्पा की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया गया। वो पूरे मामले पर फिलहाल चुप्पी ही साधे हुए हैं। वहीं इस बीच चर्चाएं इसको लेकर भी खूब चल रही है कि क्या राज कुंद्रा के साथ हुई इस कंट्रोवर्सी का असर शिल्पा शेट्टी के करियर पर भी पड़ेगा?  

दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं है, जब राज कुंद्रा विवादों में पड़े। इससे पहले भी उनका नाम कई कंट्रोवर्सिज से जुड़ चुका है। IPL फिक्सिंग से लेकर फ्रॉड समेत कई मामलों में वो पहले भी घिर चुके हैं। प्रोफेशनल ही नहीं राज की पर्सनल लाइफ में भी विवाद हुए, लेकिन इस बार जिस मामले में राज का नाम आया, वो काफी गंभीर है।

23 जुलाई को ही आ रही हंगामा-2 

राज के इन काले कारनामों का कट्टा-चिट्ठा खुलने के बाद शिल्पा शेट्टी पर भी कई तरह की उंगलियां लोग उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे है। ये विवाद तब हो रहा है, जब शिल्पा 14 सालों के बाद बॉलीवुड में वापसी करने की तैयारी में है। 

शिल्पा आखिरी बार फिल्मों में 2007 में नजर आई थीं। इस साल उनकी दो फिल्में ‘लाइफ इन मेट्रो’ और ‘अपने’ रिलीज हुई थीं। इसके बाद से ही वो फिल्मों से दूर चल रही थी। अब एक्ट्रेस के बार फिर से कमबैक करने का फैसला लिया। शिल्पा की हंगामा-2 रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। 

क्या कंट्रोवर्सी का पड़ेगा असर? 

ये मूवी उस दिन रिलीज होगी, जब राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है और कोर्ट उनके केस पर आगे का फैसला सुनाएगा। 23 जुलाई को हंगामा-2 OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। शिल्पा फिल्म में मेन लीड के तौर पर नजर आएगीं। ये कॉमेडी फिल्म हंगामा का सीक्वल है। फिल्म का ट्रेलर वगैरह सबकुछ रिलीज किया जा चुका है और लोगों ने अब तक तो इसे खूब पसंद भी किया। लेकिन मूवी के रिलीज होने से कुछ दिन पहले इतनी बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई। जिसके बाद लोग शिल्पा की मूवी को उतना ही पसंद करेंगे, जितना अब तक करते आ रहे थे, ये देखने वाली बात होगी। 

सुपर डांसर से शिल्पा को करिश्मा ने किया रिप्लेस!

शिल्पा ने भले ही लंबे वक्त से फिल्मी करियर में ब्रेक ले रखा हो, लेकिन वो लगातार टीवी पर दिख रही थीं। वो सोनी टीवी के मशहूर रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर’ की जज के तौर पर अब तक नजर आ रही थीं। लोग उन्हें इसमें काफी पसंद भी करते आ रहे थे। 

लेकिन राज की गिरफ्तारी होने के बाद शिल्पा सुपर डांसर 2 की शूटिंग के लिए नहीं पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा को मंगलवार शूट के लिए पहुंचना था। लेकिन इस बीच राज को अरेस्ट किया गया, जिसके चलते शिल्पा ने अपने सभी प्रमोशन और शो की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी। खबरें ये भी है कि आगे आने वाले एपिसोड में शिल्पा को करिश्मा कपूर रिप्लेस करती नजर आएगी। 

सुपर डांसर चेप्टर 4 में करिश्मा अपकमिंग एपिसोड में गेस्ट जज के तौर पर दिखेगीं। खबरों की मानें तो मेकर्स ने उनको दो दिन के लिए लॉक किया है। लेकिन अगर शिल्पा आगे भी शूट नहीं कर पाती, तो करिश्मा ही उन्हें इस शो में रिप्लेस कर सकती हैं। 

यानी राज कुंद्रा की इस कंट्रोवर्सी का असर शिल्पा शेट्टी के करियर पर पड़ता हुआ दिख सकता है। ये पूरा विवाद क्या मोड़ लेगा और इससे शिल्पा के करियर पर क्या असर पड़ेगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds