Trending

जब क्राइम ब्रांच के इन सवालों के आगे टूट गई शिल्पा शेट्टी की हिम्मत, फूट-फूटकर रो पड़ी एक्ट्रेस!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 25 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 25 Jul 2021, 12:00 AM

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में हाल ही में कमबैक की। उनकी कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2’ 23 जुलाई को ही रिलीज हुई है। लेकिन ये कॉमेडी फिल्म रिलीज होने एक्ट्रेस के साथ एक ऐसी ट्रेजडी हो गई, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा की वजह से इस वक्त जबरदस्त विवादों में घिर गई हैं। 

राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और उसे ऐप के जरिए प्रसारित करने के आरोप लगे। एक हफ्ते पहले राज की गिरफ्तारी इस मामले में हुई। सोमवार रात से ही वो जेल में बंद है और अभी 27 जुलाई तक तो रहेंगे ही। इसके बाद उनके केस पर आगे का फैसला कोर्ट करेगा। 

राज के साथ घर पहुंची थी क्राइम ब्रांच की टीम

पोर्नोग्राफी से जुड़े इस पूरे मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती ही चली जा रही हैं। रोजाना ही केस में नए खुलासे हो रहे हैं, जो इन दोनों की समस्याएं बढ़ा रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इसी सिलसिले में वो क्राइम ब्रांच की एक टीम शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी के घर भी पहुंची थीं। 

शिल्पा से भी पूछे कई सवाल

टीम ने शिल्पा और राज के घर पर छापा मारा था। क्राइम ब्रांच  तब राज कुंद्रा को अपने साथ ही लेकर आई थी और इस दौरान शिल्पा शेट्टी से भी कुछ सवाल जवाब हुए। 6 घंटों तक चली इस पूछताछ में क्राइम ब्रांच ने राज के सामने ही शिल्पा से सवाल पूछे। क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया। 

पूछताछ के दौरान कई बार रो पड़ीं शिल्पा

अब सामने आई खबरों के मुताबिक पूछताछ के दौरान शिल्पा शेट्टी खुद को रोक नहीं पाई और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच की पूछताछ के दौरान शिल्पा की हिम्मत टूट गई और वो फूट-फूटकर रो पड़ीं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो 3-4 बार तक रोईं।

पति को बेगुनाह बताते हुए कहा ये… 

शिल्पा ने क्राइम ब्रांच को इस दौरान बताया कि इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से उनकी इमेज को बहुत बड़ी चोट पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने शिल्पा से विआन इंडस्ट्रीज में शेयर होल्डिंग में हिस्सेदारी को लेकर भी सवाल पूछे। इसके अलावा हॉटशॉट ऐप को लेकर भी उनसे सवाल-जवाब हुए। 

अपने बयान में शिल्पा ने साफ तौर पर पॉर्न या अश्लील फिल्में बनाने में शामिल होने से इनकार किया। शिल्पा ने कहा है कि हॉटशॉट्स ऐप पर कैसा कॉन्टेंट डाला जा रहा है, इसकी उन्हें कोई भी जानकारी नहीं थी। इसके अलावा शिल्पा ने अपने पति को बेकसूर बताते हुए ये भी कहा कि पॉर्न और एरॉटिक फिल्मों में अंतर होता है। उनके पति राज कुंद्रा पॉर्न कॉन्टेंट नहीं बनाते थे और जिस हॉटशॉट्स ऐप पर अश्लील कंटेंट डाला जाता था, उसे राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी चलाते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds