Shakira India Tour 2026: 19 साल बाद भारत लौट रहीं शकीरा, मुंबई और दिल्ली में मचेगा ‘वाका-वाका’ का शोर

Shikha Mishra | Nedrick News New Delhi Published: 11 Mar 2026, 08:20 AM | Updated: 11 Mar 2026, 08:20 AM

Shakira India Tour 2026: अगर आप भी पॉप स्टार के फैन हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है, ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा (Global pop star Shakira) को कौन नहीं जानता उनके कॉन्सर्ट को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज है. इंडिया में शकीरा ने साल 2007 में परफॉर्म किया था, जिसके बाद लगातार फैंस उनके शो के लिए डिमांड कर रहे थे. जिसे देखते हुए अब सालों बाद शकीरा भारत वापस आ रही हैं वो दो से तीन शहरों में कॉन्सर्ट करने वाली है…

म्यूजिक और पॉप फैंस के लिए ये किसी फेस्टिवल से कम नहीं, शकीरा की इंडिया वापसी को 2026 के सबसे बड़े इंटरनेशनल म्यूजिक इवेंट्स में गिना जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते है ये concert कब और कहा होने वाला है? अगर नहीं तो चलिए इस लेख में जानते हैं.

Also Read: Anupamaa Update: अनुपमा फैंस के लिए खुशखबरी अनुज कपाड़िया ने खुद कंफर्म की वापसी, कहा- ‘मैं जरूर आऊंगा!’

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव परफॉर्म

आपको बता दें, 10 और 11 अप्रैल को वो मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करने वाली हैं…ग्रैमी जीतने वाली सिंगर ग्लोबल शकीरा पॉप म्यूजिक में सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक रही हैं. तीन दशक से ज्यादा के करियर में शकीरा ने कई इंटरनेशनल हिट गाने दिए हैं, जिनमें ‘Whenever, Wherever’, ‘Hips Don’t Lie’, ‘Waka Waka’ (This Time for Africa), ‘She Wolf’ और ‘La Tortura’ शामिल हैं.

शकीरा ( Shakira)के इंडिया शो के टिकट लाइव हो चुके हैं. मुंबई शो के लिए सबसे प्रीमियम HSBC Starstruck Lounge Pass की कीमत 28,000 रुपये है. वहीं, प्लेटिनम लाउंज के लिए 24,500 रुपये, वीआईपी सेक्शन के लिए 14,500 रुपए और जनरल सेक्शन के लिए 6,000 रुपये. इन कीमतों में बुकिंग और डिलीवरी चार्ज शामिल नहीं हैं.

शकीरा का सरप्राइज़ एक और लाइव शो!

टिकट की ज़बरदस्त डिमांड की वजह से, शकीरा ने अपने इंडिया टूर में एक एक्स्ट्रा शो जोड़ा है. जहाँ वो  मुंबई में दो सरप्राइज़ शो करने वाली है जिसमे पहले, शकीरा सिर्फ़ 10 अप्रैल को मुंबई में परफ़ॉर्म करने वाली थीं, लेकिन अब वह 11 अप्रैल, 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स (Mahalaxmi Racecourse) में भी लाइव परफ़ॉर्म करेंगी. इसके अलवा  दिल्ली शो दिल्ली के फ़ैन्स के लिए, वह 15 अप्रैल, 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपनी जादुई आवाज़ और डांस मूव्स दिखाएंगी.

Also Read: Mamata Banerjee legal oversight: 2026 के चुनाव से पहले ममता बनर्जी का रणनीतिक फैसला, कानूनी मामलों पर खुद रखेंगी सीधी नजर

क्या दिलजीत दोसांझ भी शामिल होंगे?

वही सोशल मीडिया पर एक और खबर तेज़ी से फैल रही है कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) शकीरा के टूर पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर आ सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि दोनों “हिप्स डोंट लाइ” का इंडियन वर्शन भी परफॉर्म कर सकते हैं, हालांकि ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी बाकी है.

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds