डंकी फिल्म के सेट से शाहरुख खान की फोटो हुई लीक, तस्वीर हुई वायरल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 18 Jul 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग में बिजी है। लेकिन इसी बीच डंकी के सेट से शाहरुख खान की एक फोटो लीक हो गई। जो सोशल मीडिया पर लीक होते ही वायरल हो गई। 

शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब है, ऐसे में वे फिलहाल डंकी फिल्म की शूटिंग कर रहे है। इस फिल्म के सेट से शाहरुख खान की एक तस्वीर लीक हो गई और काफी वायरल हो रही है। इस लीक फोटो में शाहरुख काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे है। फोटो में शाहरुख खान ने चैक शर्ट पहनी हुई है। शर्ट के ऊपरी बटन खुले, बाल बिखरे, साथ ही हल्की दाढ़ी के साथ हाथ में कड़ा पहने वे बेहद कुल लुक में नजर आ रहे है। साथ में तापसी पन्नू भी दिखाई दे रही है।

डंकी फिल्म के सेट से शाहरुख खान की फोटो हुई लीक, तस्वीर हुई वायरल... — Nedrick News

फिल्म के कुछ हिस्से विदेशों में होंगे शूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान और तापसी यूरोप और यूके के कई अलग-अलग जगहों पर शूट करने वाले है। डंकी फिल्म के कुछ हिस्सों को विदेशों में फिल्माया जाएगा जबकि बाकी के हिस्सों को पंजाब में शूट किया जाएगा।

शूटिंग के दौरान बाइक चलाते दिखेंगे शाहरुख

बता दें कि डंकी फिल्म की शूटिंग शाहरुख खान पंजाब के आउटर लोकेशंस पर करेंगे। जहां शाहरुख बाइक चलाते और गाना गाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट तापसी पन्नू दिखाई देंगी। फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म अगले साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds