ट्विटर पर Shahrukh Khan का दिखा मजेदार अंदाज, फैंस के सवालों का कुछ यूं जवाब देते नजर आए किंग खान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 03 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Mar 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बीते दिन अपने फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए मोस्ट अवेटेड मूवी पठान का टीजर रिलीज कर दिया। इसके साथ ही साथ शाहरुख ने इस दौरान अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी फैंस को बता दी। जिसके बाद से ही शाहरुख के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

फैंस के साथ शाहरुख की मस्ती

पठान का टीजर रिलीज करने के बाद शाहरुख ने अपने फैंस की इस खुशी को डबल करते की कोशिश की। उन्होंने ट्विटर पर #AskSRK सेशन भी चलाया, जिस दौरान किंग खान अपने कई फैंस के सवालों के जवाब देते नजर आए। जिसमें फैंस के साथ शाहरुख का मस्ती वाला अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। शाहरुख ने अपने चाहने वालों के सवालों के बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। जो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

इस सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से मूवी लेट रिलीज करने पर सवाल पूछ लिया। फैन ने पूछा- ‘सर इतनी लेट क्यों मूवी रिलीज कर रहे हो, जल्दी कर दो ना।’ इसका जवाब एक्टर ने देते हुए कहा- ‘आधी कर दूं क्या?’

 

इसके अलावा एक फैन किंग खान से पढ़ाई में मन लगाने के टिप्स भी मांगते हुए नजर आया। जिसको शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए कहा- ‘दिमाग ट्राई कर शायद वर्क करेगा। मन प्यार के लिए रख।’

वहीं एक फैन ने शाहरुख से उनके पठान के लंबे बालों वाले लुक को लेकर सवाल किया। उसने पूछा- ‘सर आपको पठान के लिए बाल बढ़ाने में कितना समय लगा? अनुमान लगा रहा हूं कि आपने एक्सटेंशन का इस्तेमाल नहीं किया, या फिर किया था?’ शाहरुख ने इसका भी अपने अंदाज में बेहद ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा- ‘भाई जब मेरी जैसी जुल्फें हो तो टाइम नहीं लगता। घर की खेती है ना।’

 

इसके अलावा किंग खान से एक सवाल आमिर खान से भी जुड़ा पूछा गया। एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने लाल सिंह चड्ढा देख ली क्या? जिसके जवाब में शाहरुख बोले- ‘अरे यार आमिर कहता है पहले पठान दिखा।’

शाहरुख का ये मजेदार सेशल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। फैन के सवालों के जिस तरह से उन्होंने जवाब दिए, शाहरुख उनसे एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए। 

अगले साल आएगी शाहरुख की पठान

बात पठान की करें तो बीते दिन ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस हुई। मूवी अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी 2023 तय की गई है। पठान का जो टीजर रिलीज किया गया उसमें शाहरुख खान के साथ साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। फैन टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं और मूवी रिलीज होने का बेसब्री इंतेजार कर रहे हैं। 

क्या निर्दोष साबित हो गए आर्यन खान?

एक ओर जहां पठान का टीजर इतनी तारीफें बटोर रहा है, तो इस बीच शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस से जुड़ी एक खबर भी बीते दिन से काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि ड्रग्स केस में आर्यन खान निर्दोष साबित हो गए हैं। कहा गया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की SIT को आर्यन खान के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट से जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले और उन्हें मामले में क्लीनचिट भी दी जा सकती है। 

हालांकि जब ये खबर तेजी से वायरल होने लगी तो इस पर NCB की स्पेशल इंवेस्ट‍िगेशन टीम (SIT) का रिएक्शन भी सामने आया। SIT चीफ संजय सिंह ने इन खबरों का खंडन करते हुए अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि आर्यन खान के खिलाफ सबूत ना मिलने की बात है सच नहीं है। ये बस अफवाह है और कुछ नहीं। स्टेटमेंट्स को NCB के साथ क्रॉस चेक नहीं किया गया। मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में इस पर अभी कुछ नहीं कह जा सकता। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds