Trending

किंग खान करेंगे धमाकेदार वापसी: मार्च में शुरू करेंगे राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग! जानिए डिटेल्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Feb 2022, 12:00 AM

शाहरुख खान के चाहने वाले लंबे वक्त से किंग खान की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतेजार कर रहे हैं। लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद शाहरुख ने कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया था। इसके बाद कोरोना महामारी ने देशभर में पैर पसार लिए। इस तरह पिछले 3 सालों से शाहरुख की फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई। 

हालांकि इस बीच फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि किंग खान जल्द ही धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो किंग खान ने कोरोना महामारी के दौरान ही एक साथ 3-4 स्क्रिप्ट फाइनल कर डाली, जिनमें से 2 फिल्मों की शूटिंग जारी है। इसमें सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ की शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है। तो वहीं साउथ डायरेक्टर एटली की फिल्म लॉयन की शूटिंग अभी कुछ महीनों की बाकी रह गई। 

इस बीच शाहरुख खान से जुड़ी एक और खबर आई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन दो फिल्मों को छोड़कर शाहरुख जल्द ही अपनी एक और अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ‘पठान’ और ‘लॉयन’ के रिलीज होने से ही वो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म शुरू कर देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में ही शुरू हो सकती है।

रिपोर्ट के मतुाबिक शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे समय से हाथ मिलाने की सोच रहे थे। अब वो समय आखिरकार आ ही गया। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू भी हो और जल्द ही इसकी शूटिंग के लिए पंजाब जैसे गांव मुंबई स्थित स्टूडियोज में बनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते से सेट बनाने का काम अगले हफ्ते तक शुरू होगा जाएगा। राजकुमार हिरानी और शाहरुख की फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में भी होगी, जहां लोकेशन्स तलाशने के लिए प्रोडक्शन निकल गई है। बताया जा रहा है कि तापसी पन्नू भी फिल्म का हिस्सा होगीं। हालांकि इसकी अब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds