Trending

किस तरह की लाइफ जीते हैं शाहरुख के लाडले Aryan Khan? जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 05 Oct 2021, 12:00 AM

अभी हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के साहबजादे आर्यन खान पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गाज गिरी है। आर्यन एक इंटरनेशनल क्रूज पर रेव पार्टी में संलिप्त पाए गए है, जिसके बाद से आर्यन खान को लेकर कई खुलासे हो रहे है। ऐसे में शाहरुख खान को सपोर्ट करने के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री सामने आ गई है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि आर्यन खान 4 सालों से ड्रग्स ले रहे थे लेकिन क्या इसकी खबर शाहरुख खान को नहीं थी? आज हम आर्यन खान की लाइफ से जुड़े कुछ पहलुओ को जानेंगे…

जन्म- आर्यन खान का जन्म 13 नवम्बर 1997 में मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता शाहरुख खान पेशे के एक्टर और मां गौरी खान प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। आर्यन खान की एक बहन सुहाना खान और एक भाई अब्राहम खान है। आर्यन खान ने अपनी स्कूलिंग सेवेनोक्स स्कूल लंडन से की थी और ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी ऑफ सर्दन कैलिफोर्निया, कैर्लिफोर्निया लोस एंजिल्स से पूरा किया था।

लव लाइफ- अब बात करते हैं आर्यन की लव लाइफ लाइफ की- तो आर्यन का नाम करीब 5 साल पहले नव्या नवेली नंदा के साथ जोड़ा गया था। जब दोनों की एक अश्लील वीडियो सामने आई थी। हालांकि बाद में ये वीडियो फेक साबित हुई थी, लेकिन आर्यन और नव्या की कई पिक्चर एक साथ आई थी, जिससे दोनों के अफेयर की खबरों पर मुहर लगने लगी थी। हालांकि दोनों ने कभी भी रिलेशनशिप की बात पर कोई ऑफियल स्टेटमेंट नहीं दिया था। इसके बाद आर्यन का नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा।

पसंद- अब बात करते है आर्यन की पसंद की- आर्यन को ताइक्वांडो, रक्बी खेलना काफी पसंद है। उन्होंने 2010 में ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल भी जीता था। आर्यन मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट है। आर्यन एक कार सिक है..इसलिए जब वो कार से सफर करके आते है तो उन्हें पिक्चर क्लिक कराना बिल्कुल पसंद नहीं है। आर्यन को इंडियन फूड पसंद है और उनका फेवरेट रेस्टोरेंट है लंडन का खानगे इंडियन किचन।

करियर- अब करते हैं आर्यन के करियर की- आर्यन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम से डेब्यू किया था। इसमें वो शाहरूख खान के बचपन का रोल निभाते है। इसके अलावा आर्यन ने कभी अलविदा न रहना में भी छोटा सा रोल निभाया था। आर्यन ने बतौर डबिंग आर्टिस्ट भी काम किया था, जो कि एक एनिमेशन फिल्म थी हम है लाजवाब। आर्यन को म्यूजिक काफी पसंद है और वो अपनी वीडियो अक्सर ,सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। खबरों की मानें तो आर्यन करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने की तैयारी में हैं, और उनके अपोजिट है श्रीदेवी और बॉनी कपूर की लाडली खुशी कपूर।

नेट वर्थ– अब बात करते हैं उनकी नेट वर्थ की- आर्यन कपूर की नेट वर्थ करीब 12 करोड़ रुपये है, वो छोटे मोटे प्रोजेक्टेस में काम करते हैं। वहीं उनके पिता शाहरुख खान की नेट वर्थ की बात करें तो वो है 5100 करोड़ रुपये। शाहरूख खान की कई देशो में प्रोपर्टी है जिसमें लंडन और दुबई मुख्य है। वहीं आर्यन खान के पास मर्सिडीस जीएलएस 350डी है, जो कि 90 लाख रूपयों की है, तो वहीं मर्सिडीस जीएलई 43 AMG coupe कार है, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रूपय है। इसके अलावा भी शाहरुख के पास कई महंगी कारें है जिनकी कीमत करोड़ों में है।

आर्यन खान वो स्टार किड है जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद आर्यन का करियर किस ओर जाएगा, ये तो आने वाले वाला वक्त बताएगा…लेकिन आर्यन एक पॉपुलर स्टार किड हैं और उनका डेब्यू शाहरुख के फैंस भी देखना चाहते है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds