Trending

59वें जन्मदिन पर शाहरुख ने छोड़ी ये गंदी आदत, ‘मुंह से आने लगी थी बदबू’ सेहत पर डाल रही थी असर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 04 Nov 2024, 12:00 AM

Shahrukh Khan Cigarette story – शाहरुख़ ख़ान, बॉलीवुड के बादशाह, एक अद्वितीय एक्टर और दिलों के राजा हैं. उनकी मुस्कान और एक्टिंग का जादू हर किसी को दीवाना बना देता है. ‘किंग’ शाहरुख खान ने हाल ही में 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया. इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के सामने लिए बेहद ही शॉकिंग खुलासा भी किया. जिसने सभी को हैरान कर दिया. शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर हुए मीट-एंड-ग्रीट में फैंस के सामने ये अनाउंस किया है कि उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी एक बहुत गंदी आदत को छोड़ दिया है, जो उनकी सेहत पर असर डाल रही थी.

ये सालो पुरानी गंदी आदत – Shahrukh Khan Cigarette story

बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं. फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” से लेकर “चक दे! इंडिया” तक, उन्होंने हर भूमिका में अपनी छाप छोड़ी है. उनका करियर प्रेरणा और जुनून की मिसाल है. हाल ही में शाहरुख़ खान ने अपना उन्होंने अपना 59वां जन्मदिन मनाया. जिसमे बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तिया शामिल हुई थी. जिसमे शाहरुख़ खान ने अनाउंसमेंट की कि उन्होंने लंबे समय से सिगरेट पीने की अपनी आदत को छोड़ दिया है.

शाहरुख़ खान ने इस बात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘अब मैं सिगरेट नहीं पीता, दोस्तों. ये अच्छी बात है’. इस बुरी आदत को छोड़ने के साथ उन्होंने ये उम्मीद जताई कि इससे उनकी सांस कम फूलेगी, लेकिन साथ ही कहा कि अभी उन्हें इसके असर महसूस हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि मुझे इतनी सांस फूलने की दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अभी भी ऐसा ही महसूस हो रहा है’. Shahrukh Khan Cigarette story

also read : बॉलीवुड पर 30 साल से राज कर रहा है यह सुपरस्टार, बेटे के कारण हुई थी बदनामी फिर….

शाहरुख खान ने छोड़ दी ये गंदी आदत

जहाँ एक तरफ शाहरुख़ खान ये बताया उन्होंने अपनी सिगरेट पीने की आदत को छोड़ दिया हैं. वही उन्होंने बताया कि वे अब भी इस बदलाव को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं और कहा, ‘इंशाअल्लाह, सब ठीक हो जाएगा’. शाहरुख खान ने ये कदम अपनी स्मोकिंग और कैफीन की आदतों पर कई सालों तक चर्चा करने के बाद लिया है. इससे पहले 2011 में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बताया था कि उनको स्मॉकिंग की आदत है और वे एक दिन में लगभग 100 सिगरेट पीते थे, खाना भूल जाते थे, पानी नहीं पीते थे और 30 कप ब्लैक कॉफी पीते थे’.

also read : Bigg Boss 18: ये होंगे शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट? टॉप 5 की लिस्ट में 5वां नाम आपको चौंका देगा .

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds