Trending

कब आएगी शाहरुख खान की 'डॉन-3'? मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर कही ये बड़ी बात…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 05 Apr 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का पुराने वाला जादू लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर नहीं चल पाया। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद एक्टर ने बड़े पर्दे से कुछ समय के लिए दूरी बना ली। शाहरुख पिछली बार बड़े पर्दे पर 2018 में नजर आए थे। तब उनकी फिल्म जीरो आई थीं, जो भी फ्लॉप रही।

इसके बाद से ही शाहरुख के चाहने वाले उनकी वापसी का लंबे वक्त से बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। वैसे तो शाहरुख अपनी फिल्म ‘पठान’ के लिए तो काम कर ही रहे हैं, जिसके जल्द ही आने की संभावनाएं है। 

वहीं इसके अलावा किंग खान की फिल्म डॉन को भी लोग खूब पसंद करते हैं। इसको लेकर चर्चाएं चलती ही रहती हैं। डॉन सीरीज में शाहरुख का स्टाइल और स्वैग एकदम ही हटके होता है, जो उनके फैंस को खूब भाता है। उनके फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का भी इंतेजार कर रहे हैं, जिसके लिए सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स से लगातार गुहार लगाते रहते हैं। यही नहीं जब भी कभी फिल्म के मेकर्स रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर मीडिया के सामने आते है, तो अक्सर ही उनसे डॉन 3 को लेकर सवाल किए जाते हैं। 

इसी बीच डॉन 3 से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है, जो शाहरुख के फैंस को खुश कर देगीं। डॉन सीरीज के प्रोड्यूसर रितेश सिद्धवानी ने एक इंटरव्यू में डॉन सीरीज के तीसरे पार्ट के लिए एक बड़ा बयान दिया। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रितेश सिद्धवानी ने कहा कि डॉन-3 की कहानी पर वो काम कर रहे हैं। ये फिल्म जरूर बनेगी। 

रितेश सिद्धवानी ने कहा कि ये फिल्म जरूर बनेगी। लेकिन ऐसा कब होगा, ये मैं नहीं बता सकता। हम चाहते हैं कि डॉन 3 पहली दोनों फिल्मों की तरह शानदार बने। हम फिलहाल इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। उम्मीद हैं कि ये फिल्म जल्द बनेगीं। 

गौरतलब है कि शाहरुख खान इन दिनों पठान की फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म अगले साल की शुरुआत होने की संभावना हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds