Serial rapist Zhenhao Zou: इस चीनी PhD छात्र ने 60 से अधिक बेहोश महिलाओं का रेप कर बनाया वीडियो, अब जेल में काटेगा जिंदगी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Jun 2025, 12:00 AM | Updated: 22 Jun 2025, 12:00 AM

Serial rapist Zhenhao Zou: ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल न्याय प्रणाली को हिलाकर रख दिया, बल्कि पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में पढ़ने वाले 28 वर्षीय पीएचडी छात्र झेनहाओ झोउ को दर्जनों महिलाओं के साथ बलात्कार और अन्य जघन्य अपराध करने के आरोप में 24 साल की सजा सुनाई गई है। यह मामला अपनी क्रूरता के लिए जाना जा रहा है, क्योंकि एक पढ़े-लिखे और सभ्य दिखने वाले युवक ने सालों तक महिलाओं के खिलाफ अपराध किए, और किसी को भनक तक न लगने दी।

और पढ़ें: Odisha Beach Rape Case: ओडिशा के बीच पर 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा से 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जानें अब तक इस मामले में क्या क्या हुआ?

झोउ का धोखेबाज़ तरीका- Serial rapist Zhenhao Zou

चीन का रहने वाला झोउ, लंदन में पढ़ाई करने के बहाने आया था, लेकिन उसकी असली मंशा कुछ और ही थी। वह महिलाओं को दोस्ती, पढ़ाई या पार्टी के नाम पर अपने फ्लैट पर बुलाता और फिर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक देता। जैसे ही महिलाएं बेहोश या आधी बेहोश हो जातीं, झोउ उनका बलात्कार करता और उसकी पूरी घटना को हाईड कैमरों से रिकॉर्ड कर लेता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CNA (@channelnewsasia)

पुलिस को मिली खौ़फनाक वीडियो

झोउ के खिलाफ पुलिस ने जब उसके फ्लैट की तलाशी ली, तो वहां से 58 से अधिक बलात्कार वीडियो मिले। इन वीडियो में कुछ महिलाओं की आवाजें सुनाई देती हैं, जो झोउ से बार-बार गुहार लगाती हैं, “प्लीज़, मुझे मत छुओ… मैं ऐसा नहीं चाहती,” लेकिन झोउ का बेशर्म जवाब था, “मुझे मत रोको… इसका कोई फायदा नहीं। यहां की साउंडप्रूफिंग बहुत अच्छी है।” इन वीडियो और उसकी निर्दयता ने यह साबित कर दिया कि वह मानसिक विकृति से ग्रसित और अपराधी प्रवृत्तियों वाला व्यक्ति है।

झोउ के अपराधों की सूची

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, झोउ ने 2019 से लेकर 2024 तक 60 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार किया। इनमें से तीन मामले लंदन के और सात मामले चीन में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, झोउ ने पीड़िताओं की पहचान, आत्म-सम्मान और विश्वास का भी घिनौना तरीके से शोषण किया। उसकी गिरफ्तारी से पहले, उसने महिलाओं से जुड़ी कई वस्तुएं जैसे गहने, कपड़े और निजी तस्वीरें एक विशेष बॉक्स में रखी थीं, जो यह दर्शाता था कि वह इन चीजों को ट्रॉफी की तरह संजोता था।

कोर्ट में झोउ का बेशर्मी से बयान

कोर्ट में पेशी के दौरान, जब झोउ से पूछा गया कि उसे किस प्रकार की पोर्नोग्राफी पसंद है, तो उसने बिना हिचकिचाहट के कहा, “मुझे वो पसंद है जिसमें लड़की शांत और स्थिर दिखाई देती है।” जब उससे यह पूछा गया कि क्या वह बेहोश महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाना पसंद करता है, तो उसने बेशर्मी से जवाब दिया, “हां, यही मेरी पसंद है, लेकिन मुझे ऐसा कभी नहीं मिल पाया।”

सजा और न्याय का इंतजार

झोउ के खिलाफ जांच 18 नवंबर 2023 को शुरू हुई थी, लेकिन वह पहले चीन भाग गया था। जनवरी 2024 में जब वह लंदन वापस आया, तो एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने झोउ को 28 मामलों में दोषी पाया, जिनमें 11 बलात्कार, झूठी कैद, वॉयुरिज्म, हिंसक और अश्लील पोर्नोग्राफी रखना और यौन शोषण के लिए अवैध दवाएं रखना शामिल हैं। उसे 24 साल की सजा सुनाई गई, जो उसके जघन्य अपराधों के लिए एक कड़ी प्रतिक्रिया है।

पुलिस और न्याय की प्रतिक्रिया

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमांडर केविन साउथवर्थ ने कहा, “हमारे अधिकारी और प्रासीक्यूटर्स इस जघन्य मामले में निरंतर मेहनत करते रहे। अब यह खतरनाक और कायर अपराधी अगले 24 सालों तक जेल की सलाखों के पीछे रहेगा। हमें उम्मीद है कि इससे पीड़ित महिलाओं को राहत मिलेगी और न्याय मिलेगा।”

और पढ़ें: Nexa Evergreen Scam: क्या निवेशकों का 2600 करोड़ लौटेगा? नेक्सा एवरग्रीन मामले में ED की कार्रवाई के बाद अब क्या?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds