Video: इस गांव में गलती से घुस गया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, लोगों ने रस्सी से बांधकर ली सेल्फी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 05 Aug 2021, 12:00 AM

बीजेपी शासित मध्यप्रदेश में लोग बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे हैं, जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। प्रदेश के कई गांवों की स्थिति नाजुक हो गई है। लोगों को बचाया जा रहा है, रेस्क्यू का काम जारी है। कहीं ट्रेनें रोकी गई हैं तो कहीं सड़कों पर बने पुल ही नदी में आई भारी बाढ़ से ध्वस्त हो गए हैं। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बाढ़ से बिगड़े हालातों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह से बात की है और खुद भी कई जगहों का जायजा लिया है। प्रदेश सरकार सेना की मदद भी ले रही है। इसी बीच राज्य के बाढ़ प्रभावित शिवपुरी जिले से एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई है।

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में मगरमच्छ घुस गया था। जिसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया, उसे रस्सी से बांध दिया और कंधे पर उठाकर उसके साथ सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेने के बाद लोगों ने बेरहमी से उस मगरमच्छ को जमीन पर पटक दिया। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा रहा है कि स्थानीय लोगों का एक ग्रुप पानी में डूबी सड़कों पर तैर रहे मगरमच्छ को रस्सियों के सहारे पकड़कर उसे खींच रहे हैं। 

कुछ देर बाद तकरीबन 10 फीट लंबे उस मगरमच्छ को लोगों के झुंड ने कंधे पर उठा लिया, फिर जयकारा लगाते हुए उसके साथ सेल्फी ली और जमीन पर पटक दिया। नीचे गिरने के बाद मगरमच्छ वहां से दूर भागने की कोशिश करता है लेकिन उसके मुंह और शरीर के दूसरे अंग बंधे हुए हैं।

साख्य सागर झील में रहते हैं 100 मगरमच्छ

बताते चले कि शिवपुरी जिले के उस गांव के पास ही साख्य सागर नामक झील है जिसमें 100 मगरमच्छ रहते हैं। चंबल नदी उसके पास से ही होकर बहती है, मौजूदा समय में चंबल उफान पर है। जिसके कारण मगरमच्छ इन दिनों इंसानी बस्तियों में घुस जा रहे हैं। जिसके कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। इलाके में मगरमच्छ के निकलने से लोग डरे हुए हैं। लोग बाढ़ की वजह से छतों और ऊंची जमीन पर चले गए हैं। कई लोग रतजगा भी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो अभी तक वन विभाग के अधिकारियों ने सड़कों से 5 मगरमच्छों को बचाया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds