Trending

जानिए क्यों हुआ सीमा हैदर का यूट्यूब चैनल सस्पेंड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Nov 2023, 12:00 AM | Updated: 13 Nov 2023, 12:00 AM

पाकिस्तान से अपने प्यार सचिन को पाने के लिए सीमा पार करके भारत आई सीमा हैदर पर एक नयी मुसीबत आई है और अब इसका असर उनकी निजी ज़िन्दगी में पड़ेगा. दरअसल, सीमा हैदर का यूट्यूब चैनल सस्पेंड हो गया है और ये तब हुआ तब हाल ही में इस चैनल के उनकी कमाई होना शुरू हुई थी.

Also Read-  तपोवन सुरंग हादसे के बाद अब उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, सुरंग टूटने से अंदर फंसे 40 मजदूर.

सीमा ने दी चैनल सस्पेंड होने की जानकारी 

सीमा हैदर ने जानकारी देते हए कहा कि अक्टूबर के अंत में यूट्यूब ने पहली बार उनके खाते में कमाई का पैसा भी भेजा था, लेकिन अब उनका यह यूट्यूब चैनल सस्पेंड हो गया है. वहीँ सीमा हैदर ने ये भी बताया कि पुराना यूट्यूब चैनल ब्लॉक हो गया है. वह यूट्यूब चैनल सीमा हैदर के देवर ने बनाया था, जिस पर उनके एक लाख से भी ज्यादा फॉलोअर हो चुके थे.

इस वजह से ब्लॉक हुआ चैनल 

सीमा हैदर के मुताबिक, यूट्यूब ने कंटेट कॉपीराइट का आरोप लगाकर उनका यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिया है. इस यूट्यूब चैनल पर सीमा की अपनी नई सास यानी प्रेमी सचिन मीना की मां के साथ जोरदार बॉन्डिंग दिखाई देती थी. सीमा अपनी सास के साथ ज्यादातर वीडियो बनाकर अपलोड किया करती थी.

इसी के साथ सीमा ने पुराना चैनल ब्लॉक होने की जानकारी एक नए यूट्यूब चैनल के जरिये अपने फैंस को दी है. उन्होंने इस यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिये अपने फैंस से अपील की है कि वे उनके इस नए चैनल को भी पुराने की तरह ही पसंद करें. सीमा ने इस पर अपनी सास के साथ खाना बनाते हुए एक वीडियो भी बनाकर अपलोड किया है.

चैनल से हुई थी 45 हजार रुपये की कमाई 

वहीं जब सीमा ने सचिन के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था. इस व्रत के दौरान मीडिया उनका इंटरव्यू करने पहुंची. इस दौरान उन्होंने यूट्यूब चैनल से हुई पहली कमाई की जानकारी साझा की थी. सीमा ने बताया था कि उन्हें 45 हजार रुपये की कमाई हुई है, जो यूट्यूब ने अक्टूबर के आखिर में उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की है. सचिन और सीमा इस कमाई से बेहद खुश भी दिखे थे.

सीमा को है नाचने-गाने का शौक

आपको बता दें, पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने बच्चों और प्रेमी सचिन के पास पहुंची थी और तभी से यहाँ पर रह रही है. वहीँ इस दौरान उनका इंटरव्यू लेने के लिए कई मीडिया चैनल भी यहां आये थे और इसी दौरान सीमा हैदर ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया था. वहीं सीमा हैदर को नाचने-गाने का काफी शौक और ये शौक से यूट्यूब पर भी नजर आता है जब वो हिंदी गानों पर डांस करती है.

Also Read-  दिल्ली में बेकाबू हुई बस की सच्चाई, इस कारण हुई थी घटना.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds