अब साउथ इंडस्ट्री में होगा Salman Khan का धमाकेदार डेब्यू! चिरंजीवी के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर, जानिए डिटेल्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 16 Mar 2022, 12:00 AM

सुपरस्टार सलमान खान हिंदी फिल्मों में तो कई सालों से अपना जलवा दिखा ही रहे हैं। लेकिन इसके बाद अब भाईजान साउथ इंडस्ट्री में भी तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, अब सलमान खान बहुत जल्द ही तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वो साउथ के मेगास्टर चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आएंगे। इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया जा चुका है। 

आज यानी 16 मार्च को ही चिरंजीवी ने सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए ये गुड न्यूज शेयर की। गॉडफादर फिल्म में चिरंजीवी ने सलमान खान का वेलकम किया। उन्होंने भाईजान के साथ उन्हें बुके देते हुए एक फोटो शेयर करते हुए स्पेशल नोट भी लिखा। चिरंजीवी ने लिखा- “गॉडफादर में स्वागत है भाई। आपकी एंट्री ने सबके अंदर एनर्जी भर दी। एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है। आपके साथ स्क्रीन करना बड़ी ही खुशी की बात है। आपकी उपस्थिति दर्शकों को एक जादुई किक देगी।”

जैसे ही सलमान खान के फैंस को उनके साउथ डेब्यू की ये खुशखबरी मिली, तब से ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वो इसको लेकर काफी एक्साइटेड होते नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि गॉडफादर मलयालम की मशहूर फिल्म लुसिफर का रीमेक होगी। इस मूवी को मोहन राजा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में सलमान एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। मूवी में उनका वही रोल होगा, जो लुसिफर में पृथ्वीराज सुकुमारन का था। सलमान, चिरंजीवी के साथ फिल्म में नयनतारा, सत्यदेव कंचरण, जय प्रकाश जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए ही सलमान साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। इससे पहले सलमान ने अब तक तमिल और तेलुगु की कई फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम किया है, लेकिन ऐसा पहली बार है जब सलमान किसी तेलुगु फिल्म में नजर आएंगे। देखना होगा कि सलमान का साउथ डेब्यू कितना धमाकेदार होगा। 

बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो भाईजान के पास अभी कई फिल्में है, जिनमें वो आने वाले वक्त में नजर आएंगे। कभी ईद कभी दिवाली और टाइगर-3 उनकी अपकमिंग फिल्में हैं। इसके अलावा भाईजान शाहरुख खान की पठान में भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds