Saina Trailer: 'शेरनी हैं तू…साइना नेहवाल हैं तेरा नाम'…विमेंस डे पर आया परिणीति की फिल्म का धांसू ट्रेलर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 08 Mar 2021, 12:00 AM
आज के दिन को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मनाया जाता है। इस खास दिन के मौके पर परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म साइना का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर अब से कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ, जिसमें परिणीति चोपड़ा ओलपिंक विजेता साइना नेहवाल के रोल में नजर आ रही हैं। ये भारत की मशहूर बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक है। 

ट्रेलर में क्या दिखाया गया?

मूवी के ट्रेलर की बात करें तो इसमें साइना नेहवाल के बचपन से लेकर एक स्टार बैडमिंटर प्लेयर बनने तक के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। ट्रेलर की शुरुआत होती है साइना की मां के डॉयलाग से, जिसमें वो कहती हैं- ‘रास्ते पर चलना एक बात है साइना और रास्ता बनाना दूसरी बात। तो दूसरी बात करने की सोच।’फिल्म में साइना की मां के किरदार में मेघना मलिक नजर आएगी। वहीं फिल्म में साइना के कोच पी गोपीचंद का रोल मानव कौल निभा रहे हैं। 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे साइना को बचपन से ही उनके मां का खूब सपोर्ट मिलता है, जिसके चलते वो आगे चलकर एक चैंपियन बनने में कामयाब होती हैं। ट्रेलर में एक डॉयलाग जिसमें परिणीति (साइना नेहवाल) अपने कोच से कहती हैं- ‘मैं हरा दूंगी। मैं गिरा दूंगी सबको। Great Wall Of China तोड़ दूंगी मैं।’

26 मार्च को थिएटर्स में आएगी फिल्म

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने साइना के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस दौरान उन्होनें लिखा- ‘इस महिला दिवस पर मैं आपके लिए गर्व के साथ लेकर आ रही हूं…साइना..26 मार्च को सिनेमाघरों में।’

फिल्म का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ और बड़ी संख्या में लोग इसे देख चुके हैं। कई लोग साइना के रोल में परिणीति को पसंद कर रहे हैं। अभी तक तो ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

एक महीने में परिणीति की तीसरी फिल्म

इस महीने में परिणीति की दो-दो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। साइना से पहले 19 मार्च को उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार भी आएगीं। जिनमें उनके साथ अर्जुन कपूर हैं। वहीं इससे पहले 26 फरवरी को नेटफिलक्स पर परिणीति की द गर्ल ऑन द ट्रेन रिलीज हुई हैं। यानि करीब एक महीने में ही परिणीति की तीन तीन फिल्मों में नजर आ रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds